image

आपके हार्मोन्स का रिपोर्ट कार्ड होते हैं पीरियड्स! 35 पार हो चुकी है उम्र तो ऐसे समझें हर महीने का गणित, खतरे की घंटी हो सकती हैं ये बातें

महिलाओं की पीरियड साइकिल में उम्र के साथ कई बदलाव होते हैं। लेट 30s और 40s की शुरुआत में पीरियड्स में होने वाले बदलाव, हार्मोनल लेवल के बारे में काफी कुछ बताते हैं। अगर आपकी उम्र 35 पार हो चुकी है, तो इन संकेतों पर जरूर ध्यान दें।
Editorial
Updated:- 2026-01-01, 09:01 IST

क्या आप ऐसा सोचती हैं कि पीरियड्स बस आपके शरीर में हर महीने होने वाला एक नॉर्मल प्रोसेस है और इसका संबंध सिर्फ आपकी फर्टिलिटी से है, तो आप गलत हैं। पीरियड्स असल में आपके हार्मोन्स का हर महीने का रिपोर्ट कार्ड है, जो बताता है आपके शरीर में हार्मोन किस तरह से काम कर रहे हैं, आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ कैसी है और आपके कंसीव करने के चांसेज कैसे हो सकते हैं। आपकी पीरियड साइकिल पर कई चीजों का असर होता है। 35 की उम्र के बाद या 40 की उम्र के आस-पास पीरियड हेल्थ का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है क्योंकि इस समय पर आपकी साइकिल सीधी तरह आपको बताती है कि आपके हार्मोन्स किस तरह काम कर रहे हैं। इस समय पर आपको अपनी पीरियड साइकिल को किस तरह समझना है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

35 पार हो चुकी है उम्र तो ऐसे समझें अपनी हर महीने की पीरियड साइकिल का गणित

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल आपके हार्मोन्स और ओवरऑल हेल्थ के बारे में भी काफी कुछ कहती है। अगर आपको पीरियड फ्लो केवल 1-2 दिन के लिए आ रहा है या इतना हैवी फ्लो आ रहा है कि हर 1-2 घंटे में पैड बदलना पड़ रहा है, तो यह सही नहीं है।
  • पीरियड ब्लड में बड़े क्लॉट्स आना, साइकिल का 22 दिन से कम या 36 दिन से ज्यादा होना और ब्लड का काला, गहरा या भूरा होना भी हार्मोनल गड़बड़ी का इशारा करता है।
  • इन सभी के साथ अगर आपको थकान, मूड स्विंग्, पीएमएस, कमजोरी और ब्लोटिंग महसूस हो रही है, तो ये भी सही नहीं है। ये सभी संकेत बताते हैं कि पीरियड रिपोर्ट कार्ड में आपका ग्रेड सी है और आपको अपनी पीरियड हेल्थ पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
  • आपको सही डाइट, अच्छी नींद और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए हार्मोन्स को बैलेंस करने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

period cycle in late 30s or early 40s reveals about women health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको पीरियड्स 3-5 दिन के बीच हो रहे हैं और इन दिनों में बहुत अधिक दर्द नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब आपकी पीरियड साइकिल हेल्दी है।
  • पीरियड्स का हर महीने 28-35 दिन के बीच आना जरूरी है। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसका मतलब शरीर में हार्मोन्स सही तरह से अपना काम कर रहे हैं।
  • पीरियड साइकिल में अचानक से किसी तरह का बदलाव होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसे नजरअंदाज करना आपकी मुश्किल को बढ़ा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा

 

पीरियड्स से जुड़े संकेतों पर हर महिला को ध्यान देना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।