नाभि खिसकने से पेट में दर्द और उल्टी क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आपने कभी नाभि खिसकने का अनुभव किया है? क्या नाभि खिसकने के बाद आपको भी पेट में दर्द, उल्टी, लूज मोशन का सामना करना पड़ा है? आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
Updated:- 2025-03-05, 13:23 IST
image

बाहर से दिखने में हमारा शरीर कितना आसान और साधारण लगता है, अंदर से उतना ही जटिल संरचना है। इसमें हर अंग और मांसपेशी एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इन सभी के बीच नाभि का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। नाभि, पेट के सेंटर में होती है। यह हमारे शारीरिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं अक्सर आपने देखा होगी कि जिन लोगों की नाभि खिसक जाती है, उन्हें उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है। आइए जानते हैं नाभि खिसकने पर ऐसा क्यों होता है।

नाभि खिसकने से पेट में दर्द और उल्टी क्यों होती है?

NAVEL DISPLACEMENT

एक्सपर्ट के मुताबिक नाभि शरीर को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब नाभि खिसक जाती है,तो यह कोर को कमजोर कर सकती है। इसके आसपास की मांसपेशियों में असंतुलन पैदा होने लगता है।

नाभि खिसकने पर पेट के आंतरिक अंगों पर दबाव पड़ता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है,जिससे पेट में दर्द सूजन और गैस की समस्या पैदा होती है। उल्टी और अपच की समस्याएं होती है, क्योंकि आंतों में गतिशीलता रुक जाती है और खाना सही से नहीं पच पाता है।

नाभि के खिसकने से पेट के आसपास रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ सकता है। इस दबाव के कारण खून का संचार ठीक से नहीं हो पाता है,जिससे पेट में सूजन, ऐंठन और दर्द होता है।

यह भी पढ़ें-क्या दिल की बीमारी आंखों की सेहत पर असर डाल सकती है? एक्सपर्ट से जानें

नाभि खिसकने के कारण

navel-therapy-benefits-for-health

  • भारी सामान उठाना
  • तेजी से सीढ़ी चढ़ना
  • बहुत ऊंचाई से कूदना
  • जोरदार एक्सरसाइज करना
  • अचानक से बॉडी ट्विस्ट होना

यह भी पढ़ें-क्या आप भी करते हैं सिटिंग जॉब? घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।