बॉडी सही से फंक्शन करे, इसके लिए डाइजेस्टिव सिस्टम दुरूस्त होना जरूरी है। जब खाना सही से ब्रेक डाउन नहीं होता है, तो शरीर को जरूरी आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। इससे शरीर कमजोर हो सकता है। साथ ही, मल त्याग करने में भी परेशानी आती है। आज इस आर्टिकल में डॉक्टर दीक्षा भावसार बताएंगी कि डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
आमतौर पर लोगों का मानना है कि पानी शरीर से संबंधी कई तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। पानी के कमी के कारण केवल डिहाइड्रेशन ही नहीं बल्कि पेट भी सूखने लगता है। पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के लिए पानी जरूर पिएं।
पानी खाने को आसानी से ब्रेक डाउन करने में मदद करता है, जिससे आपकी बॉडी न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब कर सके। डॉक्टर्स द्वारा कहा जाता है कि दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन यह मात्रा वजन, मौसम और आप कितने एक्टिव हैं, इस अनुसार अलग हो सकती है।
कहा जा सकता है कि डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी यानी शरीर पस्त। इसलिए पेट का सही होना जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। शुरुआत लाइट वेट एक्सरसाइज से करें। (एक्सरसाइज करने के फायदे)
इसे भी पढ़ें: बेहतर पाचन शक्ति के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स, रहेंगे बिल्कुल स्वस्थ
आपको पता होना चाहिए कि कौन-से फूड्स हैं, जिन्हें आपका पाचन तंत्र पचा नहीं सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति से व्यक्ति पर निर्भर करता है। चीज़, डीप फ्राइड फूड्स और फास्ट फूड्स डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सही नहीं होते हैं।
एसिडिक फूड्स जैसे कॉफी, चाय, विनेगर और सिट्रस फ्रूट्स भी पाचन तंत्र के लिए समस्या पैदा कर सकता है। कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं, जो गैस पैदा करते हैं। इनमें बींस, पत्ता गोभी और कार्बोनेट ड्रिंक्स शामिल हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: ये 4 फूड्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में कर सकते हैं आपकी मदद
View this post on Instagram
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।