Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

ये 4 फूड्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में कर सकते हैं आपकी मदद

स्ट्रांग डाइजेशन सिस्टम बनाने के लिए सही खान-पान बेहद ज़रूरी है। अगर शरीर को सही आहार नहीं मिले तो कई बार डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।  
Updated:- 2020-09-03, 20:08 IST
foods to improve your  digestion system tips

बाहर का खाना हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। फास्टफूड खाने में टेस्टी तो लगता है, लेकिन इससे हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। कभी पेट में गैस हो जाती है, कभी खाना नहीं पचता तो कभी पेट फूलने जैसी परेशानियां होने लगती है। इसलिए ज़रूरी है कि कुछ ऐसा खाया जाए जिसके चलते डाइजेशन सही रहे। हमारे घर में ऐसे कई फल मौजूद रहते हैं जिसके सेवन से आप अपनी डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं, इसके लिए आपको बाहर का फास्टफूड खाना बंद करना होगा और इन 4 चीजों को खाना स्टार्ट करना होगा। ये स्वास्थ्य को भी सही रखता है और डाइजेशन सिस्टम को भी स्ट्रांग रखता है।

1-दही

foods to improve your  digestion system inside

इस सूची में सबसे पहला नाम है दही का। दही शरीर के साथ पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। यह कई इन्फेक्शन से भी बचाने में मदद करता है। दही में मौजूद प्रोबयोटिक पेट को हेल्‍दी और डाइजेशन सिस्टम को सही रखने में फायदेमंद माना जाता है। दही गैस संबंधी समस्याओं में भी कारगर साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी अनार की चाय पीना कर देंगे स्टार्ट

2-पपीता

foods to improve your  digestion system inside

पपीता तो कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। दही से खट्टी डकार और कब्ज जैसे कई परेशानी से भी आराम मिलता है। फाइबर और प्रोटीन के लिए भी पपीते को सबसे अच्छा फल माना जाता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र के लिए भी काफी सही माना जाता है। यह डायरिया और पेट की अन्य प्रॉब्लम में भी हेल्प करता है।

 

3-एप्पल

apple improve your  digestion system

एक कहावत है 'An apple a day keeps a doctor away'यानि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती। एप्पल एक ऐसा फल है जिसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्र में पाया जाता है। यह वजन कम करने के काम तो आता ही है साथ में डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखने में हेल्प करता है। इसे दातों के लिए भी सही माना जाता है। यह ब्‍लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में भी सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी ज़्यादा दूध पीना पसंद है? यहां जानें इससे होने वाली कई समस्याएं

 


4-सौंफ 

foods to improve your  digestion system inside

भारतीय खाने में सौंफ का इस्तेमाल करना एक आम बात है। सौंफ में कई गुण होते हैं। पेट की गैस को सही और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है। सौंफ आंत की समस्याओं में भी कारगर साबित होती है। कई बीमारी में डॉक्टर भी सौंफ खाने की सलाह देते हैं। सौंफ में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए सही माना जाता है। वजन कम करने के लिए भी इसे सही माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@static.toiimg.com,hindimind.co.in,momjunction.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।