ये फूड्स बढ़ाते हैं एसिडिटी की समस्या

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण पेट संबंधी समस्याएं हो जाती है। इसलिए आपको पेट का खास ध्यान रखना चाहिए। आजकल एसिडिटी की समस्या से ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। एसिडिटी में पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कई फूड्स हैं जो इस परेशानी को बढ़ा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनमें एसिड अधिक पाया जाता है।
एसिडिटी के कारण
- कब्ज की समस्या के कारण एसिडिटी होने लगती है।
- अगर आप ज्यादा फै वाली चीज है खाती हैं, तो इसकी वजह से भी एसिडिटी हो सकती है। इसलिए आपको लो फैट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
- गलत टाइम पर खाना खाने के कारण भी एसिडिटी हो सकती है।
- कई बार हम शौक-शौक में जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसकी वजह से भी पेट में एसिडिटी होने लगती है।
कार्बोनेट बेवरेजेस
बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बोनेट पाया जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन ड्रिंक्स को नहीं पीना चाहिए। जिन ड्रिंक्स में कार्बोनेट पाया जाता है, वह शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आपको सोडा और कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप नींबू पानी नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लाइफस्टाइल में करें यह पांच बदलाव, एसिडिटी की नहीं होगी समस्या
सी फूड
इसे भी पढ़ें: एसिडिटी ने कर दिया है परेशान तो अवॉइड करें ये चीज़ें
कॉफी का सेवन न करें
सिट्रस फ्रूट
इन बातों का रखें ध्यान
- दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने की वजह से खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। 10 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान ऑफिस से बाहर घूमने जाएं।
- अल्कोहल और स्मोकिंग न करें। शराब पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
- पर्याप्त नींद लें। कम से कम 8 घंटा जरूर सोएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।