शरीर में होने वाले बदलावों को समझना और सही समय पर उन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, खासकर जब बात महिलाओं की हेल्थ की हो। बच्चेदानी महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का जरूरी अंग है और इसमें होने वाला कोई भी असामान्य बदलाव को गंभीरता से लेना चाहिए। कभी-कभी बच्चेदानी में गांठ या ट्यूमर होने लगते हैं, जिनके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
मेडिकवर हॉस्पिटल्स, खारघर, नवी मुंबई की अनुभवी कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट की डॉक्टर हिमानी गुप्ता ने बच्चेदानी में ट्यूमर से संबंधित जरूरी जानकारी शेयर की है। उनका कहना है, '' इन लक्षणों को पहचानना और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जान बचाने वाला कदम साबित हो सकता है।'' लक्षणों के बारे में जानने से पहले बच्चेदानी में ट्यूमर क्या होता है?
बच्चेदानी में ट्यूमर का अर्थ है बच्चेदानी के अंदर या उसकी दीवारों पर सेल्स का असामान्य रूप से बढ़ना, जिससे एक गांठ जैसी बन जाती है। ये ट्यूमर कैंसर वाले या सौम्य भी हो सकते हैं। बच्चेदानी में होने वाले ट्यूमर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: यूट्रस को मजबूती दे सकती है यह चाय
बच्चेदानी में ट्यूमर के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं और ट्यूमर के प्रकार, आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। हालांकि, कुछ सामान्य और जरूरी चेतावनी संकेत हैं, जिन पर ध्यान देना बेहद रूरी है। डॉक्टर गुप्ता के अनुसार, सबसे आम और जरूरी लक्षण वजाइना से ब्लीडिंग है-
इन ब्लीडिंग संबंधी लक्षणों के अलावा, बच्चेदानी में ट्यूमर के कुछ अन्य सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं-
यदि आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण या चेतावनी संकेत महसूस होते हैं, तो बिना किसी देरी के अपने डॉक्टर से सलाह लें। इन लक्षणों को कभी भी सामान्य समझकर इग्नोर न करें। याद रखें, समय पर पता लगना और उपचार रोगी के लिए जीवन रक्षक होता है।
इसे जरूर पढ़ें: यूट्रस की अच्छी हेल्थ के लिए अपनाएं ये टिप्स
बच्चेदानी में ट्यूमर विशेष रूप से बच्चेदानी में कैंसर के शुरुआती स्टेज में पहचान और ट्रीटमेंट से बचाव हो सकता है। इसलिए, अपने शरीर के संकेतों के प्रति सचेत रहें और कोई भी असामान्य बदलाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock and Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।