herzindagi
image

यूट्रस को मजबूती दे सकती है यह चाय

यूट्रस महिलाओं के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। ऐसे में आप भी यूट्रस को मजबूत बनाना चाहती हैं तो आपको इस चाय का सेवन करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 15:05 IST

यूट्रस जिसे हम गर्भाशय के नाम से जानते हैं। यह महिलाओं के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह प्रजनन तंत्र का अहम हिस्सा है जहां पर भ्रूण ठहरता है। यूट्रस में दिक्कत आ जाए तो मां बनने में परेशानी हो सकती है। हर महीने महिलाओं को होने वाले पीरियड में गर्भाशय का बड़ा अहम योगदान होता है। यूट्रस में कई तरह की दिक्कत हो जाती है जैसे सिस्ट, फाइब्रॉयड, एंडोमेट्रियोसिस । ऐसे में जरूरी है कि आप गर्भाशय को हेल्दी और मजबूत बनाएं रखें ताकी किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। यूट्रस को आप भी मजबूत बनाना चाहती हैं तो आप एक खास तरह की चाय पी सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

यूट्रस को मजबूती दे सकती है रास्पबेरी चाय

raspberry  tea benefits

रास्पबेरी चाय में टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन सी , एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो यूट्रस की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं, इससे मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द में राहत मिलती है।

रास्पबेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गर्भाशय में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे यूट्रस में रक्त का संचार बेहतर होता है। इससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है, जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं उन्हें इस चाय को जरूर पीना चाहिए, इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है ।

यह भी पढ़ें-कब्ज होगी दूर और हड्डियों में भी आएगी मजबूती, खाएं यह हरी सब्जी

इसके अलावा इस चाय का सेवन गर्भावस्था में भी किया जा सकता है। जो लेबर के दौरान मददगार साबित होती है। प्रसव के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन में राहत मिल सकती है।

raspberry tea for uterus

यह चाय हार्मोनल असंतुलन को सुधारने में भी मददगार है। इससे पीरियड नियमित होता है और पीरियड्स के दौरान आने वाली समस्याओं में भी फायदा होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रजनन ऊतकों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-क्या आंवला खाने से मेंटल हेल्थ बेहतर होती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।