herzindagi
image

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन से कैसे बचें? महिला डॉक्टर से जानें सटीक तरीके

अगर आपको हर दूसरे दिन प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो जाता है, वजाइनल इचिंग और डिस्चार्ज आपको अक्सर परेशान करता है, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। इससे बचने के तरीके महिला डॉक्टर से जानें।
Editorial
Updated:- 2025-10-23, 14:15 IST

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन की दिक्कत महिलाओं को अक्सर परेशान करती है। कई महिलाओं को हर दूसरे दिन वजाइनल इंफेक्शन या यूटीआई हो जाता है और इसके कारण उन्हें काफी मु्श्किल होती है। प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं और काफी महिलाएं इसके पीछे की असल वजह नहीं समझ पाती हैं। कई बार सही हाइजीन के बाद भी इंटिमेट एरिया का इंफेक्शन परेशान करता है, क्योंकि आपका गलत खान-पान भी इसकी वजह हो सकता है। वजाइना में होने वाली खुजली, जलन, दर्द, दाने या डिस्चार्ज, वजाइनल इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

प्राइवेट पार्ट के इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

  • अगर आपको प्राइवेट पार्ट में अक्सर इंफेक्शन हो जाता है, तो इसकी एक वजह डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और ये टॉक्सिन्स कई तरह के इंफेक्शन्स का कारण बन सकते हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए हाइजीन का खास ख्याल रखें। खासकर, पीरियड्स के दिनों में आपको इंटिमेट हाइजीन पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

vaginal health and panty

  • हर 1-2 घंटे में पैड बदलना जरूरी है। लंबे समय तक एक पैड का इस्तेमाल करने से भी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है इसलिए, फ्लो हैवी या कम होने पर भी पैड्स जरूर बदलें।
  • वजाइना में इंटिमेट वॉश का या साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे वजाइना का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है इसलिए, हल्के गुनगुने पानी से वजाइन को वॉश करें।
  • बार-बार होने वाले वजाइनल इंफेक्शन की वजह, डायबिटीज भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको साथ बार-बार ऐसा हो रहा है, तो डायबिटीज जरूर चेक करवाएं।

यह भी पढ़ें- वजाइना को रखती हैं साफ फिर भी बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? कहीं यह कारण तो नहीं है जिम्मेदार

vaginal itchiness and burning causes in summer

  • सेक्शुअल रिलेशन के बाद भी आपको वजाइनल हाइजीन पर ध्यान देना चाहिए। इस समय पर इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है।
  • अगर आपको वजाइना में जलन या डिस्चार्ज महसूस हो रहा हो, तो आप इसे नजरअंदाज न करें या घरेलू नुस्खों की मदद न लें। इनसे मुश्किल बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें- क्या हर दूसरे दिन होने वाला वजाइनल इंफेक्शन खतरे की घंटी है? महिला डॉक्टर से जानें

 

प्राइवेट पार्ट को इंफेक्शन से बचाने में ये तरीके मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।