herzindagi
image

क्या हर दूसरे दिन होने वाला वजाइनल इंफेक्शन खतरे की घंटी है? महिला डॉक्टर से जानें

अगर आपको हर दूसरे दिन वजाइनल इंफेक्शन हो जाता है और आपके मन में यह डर है कि कहीं यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण तो नहीं है, तो चलिए इसका जवाब महिला डॉक्टर से जान लेते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-09-17, 15:19 IST

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ और हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर इंटिमेट हाइजीन सही नहीं है, तो वजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कई महिलाओं को हर दूसरे दिन वजाइनल इंफेक्शन परेशान होने से परेशानी होती है और सही साफ-सफाई के बाद भी उन्हें इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। बार-बार वजाइनल इंफेक्शन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें कमजोर इम्यून सिस्टम, ज्यादा मीठा खाना, डायबिटीज और हार्मोनल इंबैलेंस शामिल है। अगर आपको बार-बार वजाइना में इंफेक्शन हो जाता है, तो क्या यह नॉर्मल है? या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

क्या बार-बार वजाइनल इंफेक्शन होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत होता है?

  •  एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर वजाइनल इंफेक्शन का मुख्य कारण, हाइजीन का सही न होना होता है। जो महिलाएं वजाइना और इसके आस-पास के एरिया को सही से साफ नहीं करती हैं, यूरिन पास करने के बाद प्राइवेट पार्ट को क्लीन नहीं करती हैं और पैंटी रोजाना नहीं बदलती हैं, उन्हें इसका खतरा अधिक रहता है।

vaginal cleaning mistakes

  • जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें भी इस तरह के इंफेक्शन जल्दी हो जाते हैं। वजाइनल इंफेक्शन के कारण वजाइना में तेज दर्द, जलन और सूजन महसूस होती है। कई बार हल्की स्पॉटिंग भी हो जाती है।
  • अगर आपको हर कुछ दिनों में वजाइनल इंफेक्शन हो जाता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। जिन महिलाओं की डायबिटीज अक्सर बढ़ी हुई रहती है, उन्हें भी वजाइनल इंफेक्शन जल्दी घेर लेते हैं।
  • ऐसे में वजाइनल इंफेक्शन, बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर वजाइनल इंफेक्शन हो जाता है, तो यह किसी दवाई के रिएक्शन के कारण भी हो सकता है इसलिए, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- क्या प्यूबिक हेयर वजाइना को इंफेक्शन से बचाते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

vaginal infection reasons

  • एक्सपर्ट का कहना है कि बार-बार होने वाले वजाइनल इंफेक्शन के पीछे वजाइना और सर्विक्स से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। थायराइड या अन्य हार्मोन्स के इंबैलेंस की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
  • सेक्शुअल रिलेशन के दौरान सही हाइजीन का ध्यान न रखने से भी ऐसा हो सकता है।
  • अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत है, डिस्चार्ज अधिक हो रहा है और प्राइवेट पार्ट में अक्सर खुजली और जलन रहती है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह विडियो भी देखें

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert (22)

  

यह भी पढ़ें- पीरियड ब्लड से आती है बहुत तेज बदबू? कहीं वजाइनल इंफेक्शन तो नहीं है इसकी वजह


बार-बार होने वाले वजाइनल इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।