herzindagi
image

क्या आप जानती हैं सेक्शुअल रिलेशन बनाने से 10 मिनट पहले आपको क्या करना चाहिए?

सेक्शुअल रिलेशन बनाने से 10 मिनट पहले महिलाओं के लिए कुछ खास चीजों को करना बहुत जरूरी है, वरना इंटिमेट लाइफ प्रभावित हो सकती है। ज्यादातर महिलाएं इस बात को नहीं जानती हैं कि इंटरकोर्स से पहले उन्हें क्या करना चाहिए?    
Editorial
Updated:- 2025-10-13, 18:54 IST

इंटिमेसी के पल किसी भी कपल के लिए बेहद निजी पल होते हैं और ये पल उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे में इंटिमेसी का अनुभव किसी भी कपल के लिए बहुत खास होता है। सेक्शुअल रिलेशन को लेकर महिला और पुरुष के सोचने का तरीका एक-दूसरे से थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये पल दोनों के लिए स्पेशल होते हैं और दोनों के लिए ही यह जरूरी भी हैं। फिजिकल रिलेशन से जुड़ी सही जानकारी का आज भी लोगों में अभाव है। खासकर, महिलाएं आज भी इस बारे में बात करने में झेंप जाती हैं या बहुत ही संकोच के साथ इस बारे में चर्चा की जाती है। ऐसे में महिलाएं नहीं जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन न बनाने का उनकी मेंटल, फिजिकल और हार्मोनल हेल्थ पर क्या असर हो सकता है या फिर इंटरकोर्स से पहले और बाद क्या करना जरूरी है ताकि सेक्शुअल लाइफ खराब न हो। क्या आप जानती हैं कि इंटिमेसी से 10 मिनट पहले आपको क्या करना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं और रोहिणी, दिल्ली मेंअपना प्राइवेट क्लीनिक चलाती हैं।

सेक्शुअल रिलेशन बनाने से 10 मिनट पहले आपको क्या करना चाहिए?

  • सेक्शुअल रिलेशन से पहले पार्टनर से बात करना और एक-दूसरे की जरूरत और कम्फर्ट को समझना जरूरी है। खासकर, मेल पार्टनर की यह जिम्मेदारी है कि वह महिला पार्टनर को कम्फर्ट करें और वह क्या चाहती हैं या किन चीजों में सहज महसूस नहीं करती हैं, उन्हें समझें।
  • सेक्शुअल रिलेशन बनाने से पहले अपने हाथ-मुंह और वजाइनल एरिया को अच्छे से साफ करें। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

pre sex tips for women

  • मेल और फीमेल पार्टनर दोनों को ही, इंटिमेट एरिया की हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इंटरकोर्स से 10 मिनट पहले प्राइवेट एरिया को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है।
  • आप हल्के गुनगुने पानी से भी वजाइनल एरिया को साफ कर सकती है। इससे इंफेक्शन और बुरी गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
  • सेक्शुअल रिलेशन से 10 मिनट पहले यूरिन पास करें। ब्लैडर खाली होना बहुत जरूरी है। इससे न केवल यूटीआई का खतरा कम होता है, बल्कि इंटिमेसी के दौरान किसी तरह की असहजता भी महसूस नहीं होती है।
  • इंटिमेसी में हमारे शरीर से फ्ल्यूड्स बाहर निकलते हैं और इसमें एनर्जी भी खर्च होती है। ऐसे में इंटिमेसी से 10 मिनट पहले पानी जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान होने वाला तेज दर्द खराब कर रहा है आपकी इंटिमेट लाइफ, महिला डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

sexual relation common mistakes that can cause uti and how to avoid them

  • इंटिमेसी से पहले अंडरगार्मेंट्स बदलना भी अच्छा रहेगा। दिनभर पहने हुए अंडरगार्मेंट्स में पसीने की बदबू आ सकती है, जिससे आपका अनुभव खराब हो सकता है।
  • सेक्शुअल रिलेशन बनाने से पहले ज्यादा भारी खाना न खाएं। इससे आपको ब्लोटिंग या खट्टी डकार आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

 

सेक्शुअल रिलेशन से पहले और बाद में महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, अगर आपको इंटिमेसी के दौरान किसी तरह की दिक्कत महसूस हो, तो इस बारे में अपने पार्टनर से जरूर बात करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
सेक्शुअल रिलेशन बनाने से पहले और बाद में क्या करना चाहिए
सेक्शुअल रिलेशन से पहले और बाद में हाथ, प्राइवेट एरिया और मुंह को अच्छे से साफ करें और यूरिन पास करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।