Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ये घरेलू उपाय भूख बढ़ाने में करेंगे आपकी हेल्प

    अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं तो ये टिप्स भूख बढ़ाने में करेंगे आपकी हेल्प। 
    author-profile
    Updated at - 2020-12-24,17:42 IST
    Next
    Article
    home remedies which increases the appetite ideas

    यार! 'आजकल समय पर भूख नहीं लगती है। जब लगती भी है, तो अधिक खाना खाने का मन भी नहीं करता है।' ये शब्द आपने कई बार सुना होगा अपने दोस्तों से या अन्य किसी व्यक्ति से। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो आज आपके साथ कुछ घरेलू उपाय शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकती हैं। वैसे, कई लोगों की भूख, खाने की महक और खाना को देखकर भी पेट भर जाता है। कई बार पेट की समस्या के चलते भूख ख़त्म हो जाती है। ऐसे में कई बार लोग कमज़ोर भी महसूस करने लगते हैं। खैर, बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं, उन घरेलू उपायों के बारे में जो भूख बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

    त्रिफला चूर्ण

    home remedies which increases the appetite inside

    त्रिफला चूर्ण कई घरेलू उपायों के लिए रामबाण इलाज है। इसे लोग अधिकतर कब्ज की समस्या में इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लग रही है, तो आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्के गरम दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।  इसके नियमित सेवन करने से भूख बढ़ जाती है। 

    इसे भी पढ़ें: अगर मसूड़ों से आता है खून तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    ग्रीन टी का सेवन करें 

    home remedies which increases the appetite green tee inside

    ग्रीन टी को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी आपका हेल्प करती हैं। अगर आपको सुबह-शाम चाय पसंद है, तो आप अन्य चाय पीने की जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। वैसे सर्दियों में मौसम में ग्रीन टी पीने के कई और भी फायदे हैं।

    नींबू पानी  

    home remedies which increases the appetite lemon inside

    सर्दियों में अमूमन हर कोई पानी पीना कम कर देता है। बल्कि, ऐसा नहीं करना चाहिए। सर्दियों के मौसम से भी पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की ज़रूरत होती है, इसलिए आप सर्दियों में नियमित तैर पर पानी लीजिये। इससे भूख भिऊ बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती हैं। पानी के साथ आप नींबू रस मिलाकर भी सेवन कर सकती हैं।

    Recommended Video

    अजवायन

    home remedies which increases the appetite tips inside

    अजवायन का सेवन भी एक घरेलू उपाय है। अनपच या भूख न लगने की समस्या में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके खाने से पेट भी साफ रहता है। कई बार भारतीय महिलाएं इसे हल्का भून के इसमें नमक डालकर इसका सेवन करती हैं। अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो दिन में एक से दो बार इसका सेवन ज़रूर करें। 

    इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में गले की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    जूस का सेवन 

    home remedies which increases the appetite ideas inside

    अगर आपको समय से भूख नहीं लगती है या फिर कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है, तो आप जूस का सेवन करें। ध्यान रहे, इसका सेवन करते समय जूस में हल्का नार्मल नमक या फिर सेंध नमक डालकर ज़रूर सेवन करें। इससे पेट भी साफ रहता है, और भूख भी लगती हैं।

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit:(@health.clevelandclinic.org,cdn2.stylecraze.com) 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi