herzindagi
how much sugar we should eat

ज्यादा मीठा खाने से खराब होती है आंतों की सेहत? जानें एक्सपर्ट की राय

आंतों की सेहत खराब होने से डाइजेशन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। ज्यादा मीठा खाना भी गट हेल्थ को खराब कर सकता है। इससे गट में मौजूद बैड बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
Updated:- 2023-07-19, 13:29 IST

हम जो भी खाते हैं, उसे पचाने और उससे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कई अंग काम करते हैं। डाइजेस्टिव सिस्टम भी कई अंगों से मिलकर बना है। डाइजेशन के सही होने में आंतों की अहम भूमिका है। गट हेल्थ खराब होने पर पाचन खराब होता है और शरीर में टॉक्सिन्स भी बढ़ने लगते हैं। जिससे कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं। हम क्या खाते हैं, इसका गट हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। ज्यादा मीठा खाने से आंतों की सेहत खराब हो सकती है। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

गट इम्यूनिटी के बारे में जानें

effect of eating sugar on gut health

आंते हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। यह केवल डाइजेशन में ही मदद नहीं करती हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी सुधारने का काम करती हैं। हमारी आंत में कई माइक्रोबायोम पाए जाते हैं। माइक्रोबायोम आंत में पाए जाने वाले सभी रोगाणुओं, जैसे बैक्टीरिया, कवक, वायरस का एक ग्रुप है। यह आंतों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। इन बैक्टीरिया की वजह से पाचन से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- शरीर में आंतों की खराब सेहत के 7 संकेत जानें

ज्यादा मीठा खाने का आंतों की सेहत पर असर

how to keep gut healthy

आंतों की हेल्थ कई बातों से प्रभावित होती है। इनमें लाइफस्टाइल, डाइट, दवाईयां, बीमारी और उम्र शामिल है। आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने में डाइट की सबसे अहम भूमिका है। ज्यादा मीठा खाने से गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा मीठा खाने से गट लाइनिंग पर असर होता है। यह आंत में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती है। जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं, तो यह ब्रेक डाउन नहीं हो पाता है और हमारा शरीर इसे अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। इसी कारण यह हमारी आहार नली में चिपक जाता है और बैड बैक्टीरिया का भोजन बनता है। इससे गट इम्यूनिटी पर असर पड़ता है और गैस, ब्लोटिंग, पेट में दर्द व कब्ज की समस्या हो सकती है। इससे मीठा खाने की क्रेविंग और बढ़ सकती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-क्या होता है आंतों का लीक होना? जानें इसके लक्षण

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

FAQ
क्या ज्यादा मीठा खाने से आंतों की सेहत खराब हो सकती है?
हां, अधिक मीठा आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।