Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:39 AM IST

खाने के बाद होती है मीठा खाने की इच्छा? इन तरीकों से करें कंट्रोल

ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है लेकिन इसके पीछे क्या वजह है और कैसे इस स्वीट क्रेविंग को कंट्रोल किया जा सकता है, आइए जानते हैं।
Updated:- 2023-04-19, 12:03 IST
how to satisfy a sweet tooth without sugar

खाना तो बहुत बढ़िया था, पेट भर गया, अब बस कुछ मीठा मिल जाएं तो मजा आ जाए! हम में से ज्यादातर लोग खाने के बाद कुछ ऐसा ही कहते हैं। खाने के बाद जब तक कुछ मीठा न मिलें तब तक अधूरा सा लगता है। लेकिन खाने के बाद होने वाली स्वीट क्रेविंग्स हमारी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती हैं। मील्स के बाद या कई बार रात को वक्त लोगों को स्वीट क्रेविंग्स होती हैं जिसमें लोग ज्यादा मीठा खा लेते हैं। ज्यादा शुगर हमारी खराब गट हेल्थ और हार्मोनल इंबैलेंस का कारण बनता है। ऐसे में शुगर इनटेक का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हल्की-फुल्की शुगर क्रेविंग्स नॉर्मल हैं लेकिन अगर आपको मीठा खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है तो इसके पीछे के कारण और इसे कंट्रोल करने के तरीके आपको पता होने चाहिए। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा क्यो होती है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

क्यों होती है स्वीट क्रेविंग्स ?

हल्की-फुल्की और कभी-कभार होने वाली स्वीट क्रेविंग्स बिल्कुल नॉर्मल हैं। लेकिन अगर आपको खाना खाने के बाद हमेशा ही कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन, शरीर में मैग्नीशियम की कमी, अनियमित खान-पान की आदतों के चलने शुगर क्रेविंग्स हो सकती हैं। कहीं ना कहीं ये इस बात का भी संकेत होता है कि शरीर को पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल रहा है।

कैसे करें कंट्रोल?

शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

  • अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। प्रोटीन इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है।

why do i crave sugar post meal

  • कार्ब्स को पूरी तरह न छोड़े। अपनी डाइट में कार्ब्स को शामिल जरूर करें। कार्ब्स हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन के स्त्राव को उत्तेजित करने में मदद करते हैं।
  • पानी जरूर पिएं क्योंकि पानी की कमी भी शुगर क्रेविंग्स को बढ़ावा देती है।
  • मेथी दाने का पानी पिएं। ये हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ने से रोकता है। (मेथी दाने के फायदे)
  • अपनी डाइट में केनुआ, पालक और नट्स जैसी चीजें शामिल करें। इनमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
  • खाना खाने के बाद दालचीनी का पानी पिएं। इसे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। (दालचीनी के फायदे)why you crave sweets after a meal
  • सुबह 9-11 बजे के बीच में सूरज की रोशनी जरूर लें। विटामिन डी भी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायता करता है।
  • गट हेल्थ को सुधारने के लिए इडली, डोसा और दही जैसे गट फ्रेंडली फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  • एक साथ ज्यादा भोजन करने के बजाय थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ खाएं। इससे भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • लंच करते वक्त रोटी पर एक चम्मच घी जरूर लगाएं। घी में जरूर फैटी एसिड्स होते हैं जो शुगर क्रेविंग्स को मैनेज करते हैं। (देसी घी के फायदे)

यह भी पढ़ें- World Liver Day: लिवर के लिए वरदान हैं ये फू्ड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

यहा देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।