क्या आप जानती हैं कि आपके गट से होती है डायबिटीज की शुरुआत? जानें खराब पाचन कैसे बढ़ा सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज का संबंध ज्यादातर लोगों को सिर्फ मीठा खाने से लगता है। काफी लोगों को यही गलतफहमी है कि अगर वे ज्यादा मीठा नहीं खाते हैं, तो उन्हें डायबिटीज नहीं हो सकती है या डायबिटीज होने पर अगर आप मीठा खाना छोड़ देती हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। डायबिटीज के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने पर सिर्फ कार्ब्स या रिफाइंड शुगर न छोड़े, बल्कि इसके पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करें। डायबिटीज की शुरुआत असल में खराब गट के कारण भी हो सकती है। आपकी गट हेल्थ किस तरह, डायबिटीज का कारण बन सकती है और आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक कर रही है, चलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
खराब गट हेल्थ भी बन सकती है डायबिटीज का कारण
- एक्सपर्ट का कहना है कि जब आपकी गट हेल्थ सही नहीं होती है, तो शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है और यही से डायबिटीज की शुरुआत होती है। इसे गट डिस्बिओसिस और लीकी गट कहा जाता है। इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगता है।
- आयुर्वेद में इसे अग्नि दु्ष्टि (कमजोर पाचन) अमा (टॉक्सिन्स के जमने) का कारण भी माना जाता है। जब आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं होती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। कमजोर पाचन के कारण, बॉडी के चैनल्स ब्लॉक होते हैं, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
View this post on Instagram
- अगर इसे साधारण भाषा में समझा जाए, तो जब आपकी गट फायर धीमी होती है यानी जठराग्नि मंद हो जाती है, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
- हेल्दी गट में जहां गट बैक्टीरिया बैलेंस रहते हैं, वहीं डिस्बिओसिस गट में नुकसानदेह बैक्टीरिया अधिक होते हैं, जिनका असर पूरे शरीर पर होता है। लीकी गट के कारण, हमारे खून में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और यह क्रॉनिक इंफ्लेमेशन का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
- जब हमारी अग्नि और अमा यानी टॉक्सिन्स बैलेंस होते हैं, तो शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, लेकिन इसके उलट अग्नि मंद होने और टॉक्सिन्स बढ़ने पर डायबिटीज हो सकती है।
- जब आपका खान-पान सही नहीं होता है, आप हाई शुगर और लो फाइबर डाइट लेती हैं, तो इसकी वजह से गट हेल्थ पर बुरा असर होता है। एंटी-बायोटिक्स और पेनकिलर्स का अधिक इस्तेमाल भी गट में बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकता है। क्रॉनिक स्ट्रेस और नींद की कमी का असर भी आपके डाइजेशन पर होता है और इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें
सेहतमंद रहने के लिए गट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।