herzindagi
image

क्या वाकई तनाव की वजह से झड़ने लगते हैं बाल? डॉक्टर से जानें

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि तनाव की वजह से बाल बहुत झड़ रहे हैं...क्या वाकई ऐसा होता है? तनाव बालों पर किस तरह असर करता है, चलिए समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-01, 12:30 IST

आजकल हेयरफॉल एक आम समस्या बन गया है। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि तनाव की वजह से बाल सफेद हो रहे हैं या तनाव के कारण, हमारे बाल झड़ रहे हैं। क्या वाकई ऐसा होता है? क्या वाकई स्ट्रेस की वजह से बाल झड़ने लगते हैं? स्ट्रेस किस तरह से हेयर ग्रोथ पर असर डालता है? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की। तनाव बेशक हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। न चाहते हुए भी हम सभी किसी न किसी बात से परेशान हैं, तनाव में हैं। तनाव का असर, हमारी सेहत पर होता है। फिजिकल, मेंटल और सेक्शुअल हेल्थ से लेकर हमारी स्किन और बालों पर भी स्ट्रेस का असर होता है। तनाव के कारण बाल किस तरह झड़ सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर आकाश शाह दे रहे हैं। वह न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, अहमदाबाद में कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट हैं।

क्या स्ट्रेस की वजह से झड़ने लगते हैं बाल? (Stress and Hair Loss)

stress and hair fall

  • एक्सपर्ट का कहना है कि स्ट्रेस की वजह से बाल झड़ सकते हैं। स्ट्रेस का असर, हेयर ग्रोथ साइकिल पर होता है। हेयर ग्रोथ साइकिल के तीन चरण होते हैं। इनमें ग्रोथ, रेस्ट और शेडिंग शामिल है।
  • अगर आप लंबे वक्त से तनाव में हैं, तो इसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स, शेडिंग फेज में चले जाते हैं और इसके कारण बाल पतले होने लगते हैं और हेयरफॉल बढ़ने लगता है। इस कंडीशन को टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है।
  • इसके अलावा, स्ट्पेस की वजह से एलोपेसिया एरीटा भी बढ़ सकता है। इसे आम भाषा में गंजापन कहा जाता है। यह एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसकी वजह से बॉडी का इम्यून सिस्टम, हेयर फॉलिकल्स पर हमला करता है और हेयर लॉस होने लगता है। इसकी वजह से बाल इस तरह झड़ते हैं कि सिर पर हेयर लॉस के पैचेज हो जाते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस कंडीशन का कारण, पूरी तरह से स्ट्रेस को नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, तनाव इसे बढ़ाने में और इसे और खराब करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

 

यह भी पढें- Long Hair: हेयरफॉल से हैं परेशान? घर पर बने इस तेल से लंबे हो सकते हैं बाल

 

What is the best way to avoid hair fall

  • इसके अलावा, तनाव का असर, व्यक्ति के खान-पान पर होता है। इसकी वजह से नींद आने में भी मुश्किल होती है। इसका असर भी बालों की ग्रोथ पर होता है।
  • जब शरीर तनाव में होता है, तो शरीर, न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी को कम जरूरी फंक्शन्स जैसे बालों की ग्रोथ से हटा देता है। इसे कारण भी बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
  • आमतौर पर स्ट्रेस की वजह से होने वाला हेयरफॉल अस्थायी होता है। लेकिन, स्ट्रेस को मैनेज करना जरूरी है।
  • योगा, मेडिटेशन और भी कई चीजें, स्ट्रेस मैनेजमेंट में मदद कर सकती हैं। अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

 

हेयरफॉल कम करने के लिए, सबसे पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।