कभी सोचा है कि स्ट्रेस की वजह से बाल सफेद क्यों हो जाते हैं?

उम्र से पहले बाल सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। कुछ महिलाओं के बाल तो 30 साल की उम्र से भी पहले सफेद होने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि तनाव की वजह से बाल सफेद हो रहे हैं या स्ट्रेस के कारण बाल झड़ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्ट्रेस की वजह से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? आखिर तनाव की वजह से हमारे शरीर में ऐसा क्या होता है कि कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
तनाव की वजह से बाल सफेद क्यों होने लगते हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे तनाव एक मुख्य कारण है। स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर हमारा नर्वस सिस्टम ओवर-एक्टिवेट हो जाता है। इसके कारण मेलानोसाइट स्टेम सेल्स को नुकसान पहुंचता है। बालों का काला रंग इन्हीं सेल्स के कारण होता है।
- लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण इन सेल्स को नुकसान होने लगता है और इसके बाद जो नए बाल निकलते हैं, वो भी ग्रे होते हैं।
View this post on Instagram
- हमारे बालों का रंग मेलानिन पिगमेंट से होता है। यह बालों के रोम में मौजूद सेल्स से बनता है और इन कोशिकाओं के सही से काम न करने पर, बालों के रंग पर असर होता है और हेयरफॉल भी बढ़ जाता है। शरीर में कोर्टिसोल बढ़ने पर इन सेल्स को नुकसान पहुंचता है।
- जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो बालों की जड़ों तक पहुंचने वाला ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें- White Hair: बालों के सफेद होने और झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

- स्ट्रेस का असर, हमारे खान-पान पर भी होता है। ऐसे में जब आप तनाव की वजह से सही डाइट नहीं लेती हैं, तो शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है और इनसे बालों की ग्रोथ और कलर पर असर होता है।
- जब स्ट्रेस लेवल कम होता है, शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन कम होने लगता है, तो बॉडी फिर से खुद को बैलेंस करती है। एक्सपर्ट का कहना है कि स्ट्रेस लेवल कम होने के बाद बालों की ग्रोथ और रंग वापिस पहले जैसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- White Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, यह हो सकती है वजह
स्ट्रेस की वजह से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।