क्या पीरियड्स रोकने के लिए दवाई लेना सही या पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी? आखिर इन पिल्स को लेने से शरीर में क्या होता है?

दिल्ली में एक 18 साल की लड़की ने पीरियड्स रोकने के लिए गोलियां ली। इनकी वजह से इसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस हो गया और उसकी जान चली गई। क्या वाकई ये पिल्स लेना सेफ होता है या इससे जान पर बन सकती है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं।  
Updated:- 2025-08-26, 13:07 IST
image

पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स का हर महीने समय पर आना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। कभी-कभी कुछ कारणों के चलते महिलाएं पीरियड साइकिल को डिले करने के लिए पिल्स लेती हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में भी हुआ। जहां एक लड़की ने पीरियड डिले करने की पिल्स लीं। लेकिन, इसके कुछ दिन बाद उसे साइड-इफेक्ट्स होने लगे और बाद में उसने अपनी जान गवा दी। क्या वाकई पीरियड्स को डिले करने वाली दवाइयां जान ले सकती हैं..क्या इन दवाइयों का इस्तेमाल सुरक्षित है या नहीं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर पुनीत राणा अरोड़ा, गायनेकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ एक्सपर्ट, CIFAR, गुरुग्राम जानकारी दे रही हैं।

क्या पीरियड्स डिले करने के लिए पिल्स लेना सही है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स को डिले करने वाली दवाइयों को अगर सही तरीके से न लिया जाए, तो ये सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।
  • बर्थ कंट्रोल पिल्स, हार्मोनल इंजेक्शन या ऐसी कोई भी दवाई जो मेंस्ट्रुएशन को कुछ समय के लिए रोक सकें, इनके इस्तेमाल से कई बार परेशानियां हो सकती हैं।
  • इन दवाइयों में आमतौर पर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स होते हैं, जो शरीर की नेचुरल साइकिल पर असर डालते हैं।

period delay medicine side effects

  • आमतौर पर ये महिलाओं के लिए सुरक्षित होती हैं और डॉक्टर की सलाह से इन्हें लेने से कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन, इनका गलत या अधिक इस्तेमाल कई खतरनाक हो सकता है। इनसे हाई बीपी, ब्लड क्लॉट्स और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
  • गंभीर मामलों में ऐसी कंडीशन भी बन सकती है, जो आपकी जान खतरे में डाल दे। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी या क्लॉटिंग डिसऑर्डर है, तो ये दवाइयां आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • उदाहरण के तौर पर, इन दवाइयों को गलत मात्रा या गलत तरीके से लेने से खून के थक्के बन सकते हैं। ये थक्के दिमाग या फेफड़ों या शरीर के किसी अन्य हिस्से तक पहुंचकर जान को खतरे में डाल सकते हैं।
  • लंबे समय तक पीरियड रोकने वाली दवाइयों के इस्तेमाल से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा हो सकता है और इससे बोन डेंसिटी और फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें- क्या लंबे वक्त तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से बाद में प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना

are period delaying medicines safe

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इस तरह की कोई दवाई लेना चाह रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। दवाई को डॉक्टर की बताई मात्रा और समय के अनुसार ही लें।
  • स्मोकिंग, ड्रग का इस्तेमाल या एल्कोहल जैसी आदतें भी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म को बढ़ा सकती है। ऐसे मामलों में फैमिली हिस्ट्री पर ध्यान देना भी जरूरी है।

 

 

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

  

पीरियड्स और जल्दी या डिल करने की किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।