Tue Oct 13, 2026 | Updated 01:39 AM IST

बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

सही हेयर केयर के बावजूद, अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे कई मेडिकल फैक्टर्स हो सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और भी कई अन्य कारणों से हेयर फॉल हो सकता है।
Updated:- 2024-05-21, 12:08 IST
What medical condition causes Hairfall

महिलाओं में हेयरफॉल आजकल एक आम समस्या बन गई है। बालों के झड़ने के पीछे, कई कारण हो सकते हैं। कई बार सही हेयर केयर के बावजूद भी आपके बाल बहुत अधिक झड़ने लगते हैं। इसके पीछे कई मेडिकल फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। हेयर फॉल से निजात पाने के लिए, सबसे पहले इसके सही कारणों को समझना जरूरी है। यहां हम आपको 10 ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से बाल अधिक झड़ते हैं। इस बारे में कॉस्मेटोलॉजिस्ट, रितु खारियान, जानकादी रे रही हैं। वह, लीडिंग डर्मेटोलॉजी क्लीनिक, स्किनलॉजिक्स में कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं।

हार्मोनल इंबैलेंस

hormonal imlabance and hair fall

बालों की ग्रोथ में हार्मोन्स अहम भूमिका अदा करते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बाल बहुत अधिक झड़ने लगते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और इसके कारण हेयर फॉल अधिक होने लगता है। 

अनुवांशिक कारण

अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं। खासकर, यू-शेप पैटर्न में बाल झड़ना, अनुवांशिक कारणों से हो सकता है। इसलिए, इसे समझना जरूरी है।

थायराइड

thyroid and hair fall

हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड, दोनों ही हेयर ग्रोथ की साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं। थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव का असर, कई बॉडी फंक्शन्स पर होता है। इनमें हेयर ग्रोथ भी शामिल है। इसलिए, इसमें इंबैलैंस की वजह से, बाल झड़ने लगते हैं।

उम्र 

उम्र बढ़ने के साथ भी कई बार हेयर ग्रोथ धीमी हो जाती है। हेयर फॉलिकल्स, नए बाल की ग्रोथ नहीं कर पाते हैं और इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं और पतले होने लगते हैं। 

दवाईयों के साइड-इफेक्ट

लंबे वक्त तक दवाईयां खाने की वजह से भी बाल कमजोर होने लगते हैं और कई बार बहुत अधिक हेयर फॉल होता है। खून को पतला करने वाली दवाईयां, एंटी-इंफ्लेमेटरी मेडिसिन और भी अन्य कुछ दवाईयां, हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं। 

पोस्टपार्टम हेयर लॉस

कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी हेयर फॉल होता है। पोस्टपार्टम हेयर लॉस कई बार बहुत अधिक हो सकता है। हालांकि, आमतौर पर यह कुछ महीनों में ठीक हो जाता है।

हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी गलतियां

बालों को अधिक कलर करना, हीट स्टाइलिंग या हेयर केयर से जुड़े केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी हेयर फॉल का कारण हो सकता है। इसलिए, बालों की स्टाइलिंग हो या किसी भी तरह की अन्य चीजें, इन्हें बहुत अधिक नहीं करवाना चाहिए।

न्यूट्रिशन्स की कमी

कई विटामिन्स और मिनरल्स भी हेयर ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं और इनकी कमी, बालों के झड़ने के कारण बन सकती हैं। न्यूट्रिशन की कमी या बहुत अधिक डाइटिंग, हेयर हेल्थ और ग्रोथ पर असर डाल सकती है।

फिजिकल ट्रॉमा

एक्सीडेंट, सर्जरी, जलना या अन्य किसी गंभीर बीमारी के कारण भी हेयर ग्रोथ साइकिल पर असर होता है। इसकी वजह से भी अधिक हेयर लॉस हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

स्ट्रेस

stress and hair fall

स्ट्रेस, बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इस कंडीशन को टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है। इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं और पतले भी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- हेयर फॉल से हैं परेशान तो शैंपू बदलने की जगह, शुरू कर दीजिए इतनी मात्रा में पानी पीना  

 

हेयरफॉल कम करने के लिए, सबसे पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।