विटामिन D के अलावा ये चीज़ें भी देता है सूरज, जानें इसके फायदे

विटामिन-डी का सबसे जरूरी सोर्स सूरज माना जाता है। विटामिन-डी जो हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन माना जाता है और इसे सप्लीमेंट्स के साथ-साथ सूरज से पाया जा सकता है। हमने हमेशा सूरज की धूप को सिर्फ इसी फायदे के लिए जाना है, लेकिन क्या आपको पता है कि सूरज की धूप से और भी बहुत कुछ पाया जा सकता है।
सूरज की धूप सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं बल्कि कई सारे फायदे दे सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में डिटेल में बात की है। सूरज की धूप से मिलने वाले फायदे क्या हैं इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या हैं फायदे?
डॉक्टर दीक्षा की पोस्ट के अनुसार सूरज की धूप हमें 10 से ज्यादा फायदे देती है।
1. विटामिन-डी: ये तो जगत जाहिर फैक्ट है कि धूप हमारे लिए फ्री विटामिन-डी का सोर्स है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या रोजाना नहाना जरूरी है? जानिए इस बारे में क्या कहती है रिसर्च
2. निट्रिक ऑक्साइड प्रोडक्शन: निट्रिक ऑक्साइड एक कलरलेस गैस है जो नाइट्रोजन का बहुत अच्छा सोर्स हो सकती है। ये ब्लड फ्लो और सही प्रेशर बनाए रखने में मदद करती है। सूरज की धूप से भी ये आसानी से बनती है।
3. सिरकाडियन रिदम: शरीर की वो साइकल जो सोने, जागने और उठने-बैठने जैसी छोटी-छोटी एक्टिविटीज को रेगुलेट करती है और हर 24 घंटे में रिपीट होती है। सूरज की वजह से ही ये सही तरह से काम करती है।
4. मूड और नींद: कई रिसर्च इस बात का दावा करती हैं कि सूरज की धूप मूड और नींद दोनों को ही ठीक कर सकती है।
5. हेल्दी हार्मोन: सूरज की धूप शरीर में ऊर्जा पैदा कर सकती है और हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकती है।
6. कोलेस्ट्रॉल करेगा कम: सूरज की धूप सीधे तौर पर नहीं, लेकिन विटामिन-डी के शरीर में होने से ही कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकती है।
7. हैप्पी हार्मोन्स: डोपामाइन, सेरोटोनिन, मेलाटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स आपके शरीर में सूरज की धूप की वजह से बनते हैं।
8. बल्ड प्रेशर: कोलेस्ट्रॉल और विटामिन और हार्मोन्स के लेवल होने में सूरज की धूप मदद कर सकती है और ऐसे में ब्लड प्रेशर भी सही रहता है।
9. ऑक्सीजन: अगर ब्लड प्रेशर ठीक रहेगा तो शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी सही रहेगा। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि सूरज की धूप में थोड़ा समय जरूर बिताएं।
View this post on Instagram
10. लैक्टिक एसिड घटाता है: सूरज की धूप से शरीर में लैक्टिक एसिड के बढ़ते लेवल्स कम हो सकते हैं।
11. ब्लड ग्लूकोज लेवल: कोलेस्ट्रॉल के कम होते ही ब्लड ग्लूकोज लेवल की समस्या कम हो सकती है।
12. आंतों की मदद:आंतों में होने वाली ऐंठन और मरोड़ के लिए भी ये फायदेमंद साबित हो सकता है।
विटामिन-डी अगर शरीर में भरपूर मात्रा में है तो ये सारी चीज़ें ठीक हो सकी हैं। ये हमारी इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी है और अलग-अलग फंक्शन्स के लिए ठीक है।
इसे जरूर पढ़ें- अपनी डाइट में शामिल करें ये सब्जियों के जूस, होगा फायदा
कितनी देर बैठना चाहिए धूप में?
धूप में सूर्योदय के बाद 25-30 मिनट बैठना चाहिए। सुबह 8 बजे के पहले की धूप सबसे अच्छी होती है। इसी के साथ, सूरज ढलते समय बैठने वाली धूप भी काफी अच्छी होती है। दिन के अलग-अलग समय में अलग वेवलेंथ्स (रंगों) की रोशनी मिलती है और ये हमारे शरीर पर अलग तरह से असर करती है। उदाहरण के तौर पर..

UVA एक्सपोजर-
ये निट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाता है जिससे ब्लड फ्लो, ऑक्सिजनेशन और ब्लड ग्लूकोज लेवल की समस्या में कमी आती है।
रेड स्पेट्रम-
रेड स्पेट्रम जैसी लाइट जो सूरज की रोशनी के साथ मिलती है वो शरीर की ऊर्जा को बढ़ाती है।
नेचुरल लाइट-
नेचुरल लाइट हमारे शरीर के न्यूरोट्रांसमिटर्स पर असर करती है और सेरोटोनिन, मेलाटोनिन और डोपामाइन बनाने में मदद करती है और ये सभी हार्मोन्स मेंटल हेल्थ के लिए अच्छे हैं जो एंग्जाइटी, डिप्रेशन आदि को दूर करने में मदद करते हैं।
ब्लू लाइट-
सूरज की नेचुरल ब्लू लाइट हमें जगाने में मदद करती है और सीजनल समस्याओं से बचाती है।
बाहर रहने से, धूप में थोड़ा ज्यादा बैठने से हमारी स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और सिरकाडियन रिदम को भी ठीक करती है। सूरज की धूप से हम अपना स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन बनाते हैं और ये तब आसानी से बनता है जब हम ब्लू लाइट में 2 घंटे से ज्यादा रहते हैं।
ऐसा नहीं है कि आप बिल्कुल बिना प्रोटेक्शन के धूप में ही बैठे रहें पर आप अपनी हेल्थ को ठीक करने के लिए थोड़ा धूप में जरूर बैठें। सुबह की वॉक सबसे अच्छी साबित हो सकती है। सुबह की धूप और नेचुरल लाइट विटामिन-डी से काफी ज्यादा देती है और इसलिए ये जरूरी है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।