कहीं इस विटामिन की कमी के कारण तो बढ़ी हुई नहीं रहती है आपकी शुगर, डॉक्टर से समझें पूरी बात

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है और सही डाइट और लाइफस्टाइल के बावजूद इसे कंट्रोल करने में मुश्किल आ रही है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अमूमन लोगों को लगता है कि सिर्फ मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है। शरीर में विटामिन-डी के कमी होने के कारण भी ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है। यह विटामिन, इंसुलिन लेवल को रेगुलेट करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी कमी ब्लड शुगर लेवल पर असर डाल सकती है। यह विटामिन, किस तरह ब्लड शुगर लेवल पर असर डालता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
ब्लड शुगर लेवल के बढ़े होने की वजह हो सकती है शरीर में विटामिन-डी की कमी
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले अपना विटामिन-डी लेवल चेक करवाएं।
- विटामिन-डी3 का शुगर लेवल को मैनेज करने में अहम रोल होता है। यह इंसुलिन हार्मोन को कम करने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी होने पर शुगर, ब्लड में ही रहती है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रह सकता है।
- सेल्स में ग्लूकोज के पहुंचने के लिए इंसुलिन कितना बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी, इसमें विटामिन-डी की अहम भूमिका होती है। जब शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है, तो ग्लूकोज को सेल्स तक पहुंचाने में इंसुलिन सही तरह के काम नहीं कर पाती है और शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने लगता है।
View this post on Instagram
- शरीर में विटामिन-डी की कमी इंफ्लेमेशन भी बढ़ा सकती है। विटामिन-डी, शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है।
- जब आपके शरीर में विटामिन-डी कम होता है, तो शरीर इंफ्लेमेटरी केमिकल्स को ज्यादा बनाना शुरू करता है। इनकी अधिकता, इंसुलिन के काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है। इसकी वजह से कमजोरी, वजन बढ़ना और मेटाबॉलिक दिक्कतें हो सकती हैं।
- हमारे पेनक्रियाज को सही मात्रा में इंसुलिन बनाने के लिए, विटामिन-डी की जरूरत होती है। जब शरीर में विटामिन-डी कम होता है, तो इंसुलिन बनना भी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस तरह पिएं करेले का जूस, ब्लड शुगर लेवल होगा मैनेज

- शरीर में विटामिन-डी की कमी, कैल्शियम पर भी असर डालती है। इंसुलिन के सही तरह के काम करने के लिए कैल्शियम का सही होना भी जरूरी है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो आपको विटामिन-डी के लेवल पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इस मोटे अनाज को बनाए डाइट का हिस्सा, जानें खाने का सही तरीका
डायबिटीज को मैनेज करने के लिए, आपको विटामिन-डी3 के लेवल पर भी ध्यान देना होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।