क्या आप बार-बार भूलने लगी हैं चीजें? इस विटामिन की कमी हो सकती है वजह

हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो हमें भोजन से प्राप्त होते हैं। जब शरीर में सब विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य कई जरूरी चीजों का लेवल सही नहीं होता है, तो इसका सीधा असर हमारी बॉडी पर होता है। शरीर को एनर्जी देने, मेमोरी को बूस्ट करने, सेक्शुअल लाइफ को बेहतर बनाने, पीरियड्स को नियमित करने और भी शरीर की कई चीजों के लिए इन विटामिन्स और मिनरल्स का सही लेवल में होना जरूरी है। क्या आपको पता है कि एक खास विटामिन की कमी का असर आपकी मेमोरी पर भी हो सकता है। अगर आप बार-बार चीजें भूलने लगी हैं, छोटी सी बात को याद रखने में भी आपको कठिनाई होती है, तो हो सकता है आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो। यह कौन-सा विटामिन है और किस तरह ब्रेन फंक्शन के लिए जरूरी है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अनिरुद्ध मोरे, कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट, जुपिटर हॉस्पिटल जानकारी दे रहे हैं।
विटामिन-बी12 की कमी का आपकी याददाश्त पर होता है क्या असर?
- विटामिन-बी12 ब्रेन और नर्व फंक्शन के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट है, लेकिन अक्सर लोग इसकी अहमियत नहीं समझ पाते हैं। यह रेड ब्लड सेल्स के बनने में मदद करता है, नर्व्स की माइलिन शीथ को प्रोटेक्ट करता है और न्यूरोट्रांसमीटर के संश्लेषण के लिए जरूरी है, जो मेमोरी और मूड को प्रभावित करते हैं।

- जब शरीर में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा नहीं होती, तो ब्रेन सेल्स के बीच संचार धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से भूलने की बीमारी, ध्यान देने में मुश्किल, कंफ्यूजन और डिमेंशिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन-बी12 की कमी, सीधे तौर पर मस्तिष्क को प्रभावित करती है। ऐसे में इसका लेवल सही होना बहुत जरूरी है।
- भारतीयों में विटामिन-बी12 की कमी काफी आम है। ऐसा ईटिंग हैबिट्स की वजह से भी है। दरअसल, विटामिन-बी12 के ज्यादातर नेचुरल सोर्स एनिमल प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें मछली, मांस, अंडे और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से करें दूर

- कई कारणों के चलते आजकल लोग जानवरों से मिलने वाली चीजों को अवॉइड करने लगे हैं और इसकी वजह से शरीर में विटामिन-बी12 का लेवल कम होने लगता है।
- यहां तक कि दूध पीने वाले लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है, खासकर अगर उनका शरीर गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या लंबे समय तक एंटासिड के इस्तेमाल जैसी स्थितियों के कारण दूध जैसे स्रोतों से विटामिन का उपयोग नहीं कर रहा हो।
यह भी पढ़ें- थकान, बाल झड़ना और कमजोर इम्यूनिटी! कहीं आपके शरीर में भी इन 8 पोषक तत्वों की कमी तो नहीं?
शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। इन्हें समय पर पहचानना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।