Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

क्या आपको सही समय पर नहीं आते पीरियड्स? तो अपनाएं ये 5 टिप्स

अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनपर ध्यान देकर इस समस्या को हल किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-19, 14:54 IST
 ways to regulate your periods

यार...मेरी डेट आ गई पर अभी तक पीरियड्स नहीं आए...फिर से इर्रेगुलर पीरियड्स...मैं तो परेशान हो गई। यह वाक्य आप भी यकीनन बोलती होंगी क्योंकि महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसमें से एक इर्रेगुलर पीरियड्स का होना है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Smriti • Yoga Teacher • (@smriti.yoga)

वैसे तो पीरियड्स होने का साइकिल 28 दिन की होती है। अगर इसमें कुछ बदलाव होता है, तो समझ लीजिए कि पीरियड्स की साइकिल अनियमित हो रही है। ऐसे में आपको अंग्रेजी दवाइयां खाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ बातों पर ध्यान देंगे, तो फायदा कुछ ही दिनों में देखने को मिल सकता है। बस आपको एक्सपर्ट स्मृति द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। 

हेल्दी फैट खाएं

regulate peroids in hindi

पीरियड्स का अनियमित होने की वजह अनहेल्दी खान-पान होता है। अगर हेल्दी नहीं खाया जाता, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं। हेल्दी फूड का यह बिल्कुल मतलब नहीं होता  कि वसा युक्त खाना खाया जाए।

आप हेल्दी फैट आपने आहार में शामिल करें जैसे- माखन, घी, बादाम आदि क्योंकि हमारे शरीर को कार्य करने के लिए हेल्दी फैट की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, मौसमी फल को डाइट का हिस्सा बनाएं और कद्दू के बीज का भी सेवन करें।

इसे जरूर पढ़ें- पीरियड जल्दी लाने का आसान उपाय, डॉक्टर ने बताया है ये नुस्खा

नियमित रूप से करें आसन 

हेल्दी रहने के लिए सिर्फ खाना नहीं है बल्कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। अगर पीरियड्स अनियमित रूप से आ रहे हैं, तो आसन करना शुरू कर दें। अगर आप सिर्फ 5 मिनट भी आसन करेंगे, तो आपको काफी फायदा होगा। 

आप तितली आसन, चक्की चलनासन, नावासन, कपासन, गोमुखासन, अर्ध हलासन, भुजंगासन, शशांकासन आदि को नियमित रूप से कर सकते हैं। पहले एक आसन करें फिर धीरे-धीरे आसन रूटीन में शामिल करें।   

शतपावली प्रणाली अपनाएं 

Healthy periods tips

यह बहुत पुरानी प्रणाली है, जिसका मतलब होता है कि जितनी बार भोजन किया जाए, उतनी बार चहलकदमी की जाए। यानी शतपावली का मतलब होता है कि खाना खाने के बाद टहला जाए। यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर रखने का सबसे कारगर उपाय है। 

इसको अपनाने के लिए सबसे पहले खाना खाएं और फिर वज्रासन करें। फिर शतपावली प्रणाली अपनाएं यानि इस प्रणाली में लगभग 100 कदम चलना जरूरी होता है। 

10 बजे से पहले सो जाएं

यह तो आपको पता होगा कि बहुत-सी बीमारियां नींद ना पूरी होने की वजह से होती है। अगर आप टाइम पर नहीं सोते तो हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इसलिए अपने सोने का एक टाइम बनाएं। एक्सपर्ट के अनुसार अपने शरीर में उपचार शुरू करने के लिए 10 बजे तक सोना बेहतर होगा। सिर्फ एक दिन सोने से काम नहीं चलेगा बल्कि रोजाना 10 बजे सोने का रूटीन तय करना होगा।

सुबह-सुबह लें धूप

how to regulate your periods in hindi

सूरज की रोशनी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि सूरज की रोशनी से हमें विटामिन-डी मिलता है। अगर हम सुबह के वक्त धूप सेंकते हैं, तो हमारे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- पीरियड जल्दी लाने का आसान उपाय, डॉक्टर ने बताया है ये नुस्खा

अगर आपको इर्रेगुलर पीरियड्स की शिकायत है, तो शरीर की मालिश करने के बाद धूप लें। शरीर के कामकाज में सुधार के लिए और शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम को बेहतर बनाने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार धूप लें।

आपके लिए जो भी संभव हो करें, आज से ही इन टिप्स को फॉलो करें। यकीनन कुछ ही दिनों में आपको फायदा होगा और पीरियड्स आने में परेशानी भी नहीं होगी। 

 

अगर आपके मन में पीरियड्स से संबंधित कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।