बच्चे ने अभी-अभी योग करना किया है शुरू, तो इन आसनों का करवाएं उसे अभ्यास

जब बच्चे के स्वास्थ्य की बात होती है तो यकीनन योगाभ्यास एक सर्वोत्तम उपाय है, जो बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास पर सकारात्मक असर डाल सकता है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से बच्चे को एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिल सकते हैं। यह बच्चे की मेमोरी को शॉर्प करने से लेकर उसके बेहतर नींद दिलवाने आदि में मदद कर सकता है।
यूं तो आज के समय में कुछ स्कूलों ने योग को अपने पाठ्यक्रम व कार्यक्रमों में शामिल करना शुरू कर दिया है। लेकिन इसके अलावा भी, बच्चे परिवार के साथ घर पर भी योग अभ्यास कर सकते हैं। यहां यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के लिए, योग वयस्कों के लिए योग से बहुत अलग है। चूंकि, बच्चे बहुत देर तक स्थिर नहीं बैठ सकते हैं, इसलिए शुरुआत में उन्हें कुछ आसान योगासन करवाए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको बता रही हैं कि एक बिगनर के रूप में बच्चा किन योगासनों का अभ्यास कर सकता है-
सुखासन

सुखासन एक बेहद ही आसान आसन है, जिसमें पैरों को मोड़कर बैठा जाता है। अगर बच्चा इस आसन का अभ्यास करता है तो उसका बॉडी पॉश्चर सुधरता है और फोकस भी बढ़ता है। यह आसन तनाव को कम करके पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
इस आसन को कैसे करें-
- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- ध्यान दें कि आपको पालथी मारकर बैठना है ताकि पैर क्रॉस पोजिशन में हों।
- अब हाथ को घुटनों के ऊपर रखें। अगर चाहें तो बच्चे इस दौरान नमस्कार मुद्रा भी बना सकते हैं।
- साथ ही, रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- अब आंखें बंद करते हुए डीप ब्रीदिंग करें।
- इस आसन के अभ्यास से बच्चा खुद को काफी रिलैक्स महसूस करता है।
इसे जरूर पढ़ेंःआपके साथ बच्चे भी रहेंगे पूरी जिंदगी स्वस्थ, मिलकर करें ये 4 योग
ताड़ासन

ताड़ासन को फुल बॉडी स्ट्रेच भी कहा जा सकता है। यह आसन बच्चों की बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ-साथ उनकी हाइट को भी बढ़ाने में मददगार है। अगर बच्चे इस आसन का अभ्यास करते हैं तो इससे उनके शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे उनकी कई बीमारियों से रक्षा होती है।
इस आसन को कैसे करें-
- ताड़ासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं।
- पैरों के बीच में हल्का सा गैप रखें।
- अब दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं और उसे ऊपर की तरफ उठाना शुरू करें।
- हाथ इतना ऊपर लेकर जाएं कि बच्चे को पूरे शरीर में खिंचाव का अहसास हो।
- कुछ देर उसे इसी अवस्था में रुकने के लिए कहें।
- अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं।
इसे जरूर पढ़ेंःमलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज है योग, जानें सेलेब्स ने कैसे सेलिब्रेट किया योग दिवस 2022
बालासन

बालासन एक आसन मुद्रा है, जिसमें बच्चा घुटनों को मोड़कर व सामने की ओर झुककर योगाभ्यास करता है। यह तनाव को कम करने के साथ-साथ बच्चे को शांत करवाने में भी मदद करता है। साथ ही, इस आसन के अभ्यास से टखनों, पैरों और कूल्हों में लचीलापन व ताकत भी बढ़ती है।
इस आसन को कैसे करें-
- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर घुटने मोड़कर बैठ जाएं।
- इस स्थिति में बच्चे की मुद्रा वज्रासन की होगी।
- अब दोनों हाथों को आगे की ओर ले जाते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाने का प्रयास करें।
- बच्चे की हथेलिया जमीन पर होनी चाहिए, लेकिन कोहनी मुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए।
- कुछ देर तक इस अवस्था में रुकने के बाद सामान्य स्थिति में लौट आएं।
तो अब आप भी अपने बच्चे के साथ मिलकर इस योगासनों का अभ्यास करें और उसे निरोगी बनाए रखने में अपना योगदान दें।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।