हार्ट ब्लॉकेज का खतरा होगा कम, करें ये आसन

खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से इन दोनों हार्ट ब्लॉकेज की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या देखी जा रही है। दरअसल ब्लॉकेज का मुख्य कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होता है जो धमनियों को संकुचित कर देता है। अगर आप भी हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप इन योगासनों को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी जानकारी दे रही हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन करने से हार्ट हेल्थ को फायदा मिल सकता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है। और ब्लॉकेज का खतरा भी काफी कम होता है। हालांकि अगर आपको हाई बीपी में इससे बचना चाहिए।
कैसे करें भुजंगासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अब दोनों हथेलियां को जांघों के पास से जमीन की तरफ रखें।
- दोनों हाथों को आगे की ओर लाएं।
- अब अपने शरीर का सारा वजन हथेलियों पर डाल दें।
- सांस खींचें और अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ खींचने की कोशिश करें।
- सिर को पीछे खींचते हुए छाती को आगे निकलने की कोशिश करें।
- इस तरह से आपका सिर सांप के फन की तरह नजर आएगा।
- इसके बाद अपने हिप्स, कंधों और पैरों को फर्श की तरफ दबाएं।
- इस स्थिति में करीब 15 से 30 सेकंड रहे।
- सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
धनुरासन
धनुरासन करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट की माने तो इस आसन को करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और जब आपका कोलेस्ट्रॉल होगा तो ब्लॉकेज की समस्या भी दूर होगी। (हार्ट हेल्दी रखने के उपाय)
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने के 15 मिनट के अंदर कर लें उपाय, बच सकती है मरीज की जान
धनुरासन कैसे करें
- धनुरासन करने के लिए सबसे पहले आप योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।
- अपने पैरों को पीछे की ओर से मोड़ें
- अब हाथों को पीछे की ओर ले जाते हुए पैरों को पकड़ने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में काम से कम 30 सेकेंड या अपनी क्षमता के मुताबिक रुकें।
- अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
यह भी पढ़ें-इन 10 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए अंगूर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।