प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना नेचुरल है। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद कमर के पास जमा चर्बी को कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, जो सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन और पेट की चर्बी को कम करने के उपायों की तलाश कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में बताए योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। ये योगासन ज्यादा प्रेशर के बिना कमर की चर्बी कम कर सकते हैं।
महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के बाद किन योगासनों को कर सकती हैं? इनके बारे में हमें लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के योग इंस्ट्रक्टर कमलेश सिंह बता रहे हैं।
इसे कुछ लोग प्लैंक पोज के नाम से भी जानते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने वाली सबसे असरदार योगासनों में से एक है। इस योगासन में आपको कम से कम 30 सेकंड तक अपने पैरों और हथेलियों पर शरीर का संतुलन बनाना होता है।
पेट की चर्बी जलाने के साथ-साथ, प्लैंक कोर को मजबूत करता है और लचीलेपन में सुधार करता है।
इसे जरूर पढ़ें:डिलीवरी के बाद भी प्रेग्नेंट दिखती हैं तो अपनाएं ये simple tips
एक बार जब आपको डॉक्टर योगासन करने के लिए कह दें, तब आप इस मुद्रा को आजमा सकती हैं। यह पेट की मसल्स को मजबूत करती है। साथ ही, यह मुद्रा आपकी जांघों और पीठ पर काम करती है और आपके हाथ, पैर और कंधों को मजबूत बनाती है।
यह विडियो भी देखें
इस योगासन को करना बेहद आसान है। यह आपके पेट पर प्रेशर डालता है और कमर की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे रीढ़ की हड्डी के लिए भी सबसे अच्छे योगासनों में से एक माना जाता है। यह लचीलेपन में सुधार करता है और गर्दन, कंधों और कॉलर की हड्डियों के आस-पास के जोड़ों के दर्द में मदद करता है।
संस्कृत में ताड़ का अर्थ पर्वत होता है। इसलिए, ताड़ासन को माउंटेन पोज कहा जाता है। यह आसन बैलेंस में सुधार करता है, मसल्स में स्ट्रेच लाता है और सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करता है।
इस योगासन को करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, बाद में आप इसे आसानी से कर सकती हैं। यह आपके पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से काम करता है, इसलिए, यह सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट को कम करने में मदद करता है।
यह योगासन मसल्स में स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और दर्द से राहत देता है। लगातार स्ट्रेच देने और झुकने से पेट की मसल्स मजबूत होती है और कमर की चर्बी कम होती है।
इसे जरूर पढ़ें:प्रेग्नेंसी के बाद लटकते पेट को कम करने के लिए ये 3 एक्सरसाइज करें, महीने भर में दिखता है असर
आप भी इन योगासन को करके सी-सेक्शन के बाद पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।