सही खाने के बाद भी लगती हैं 10 किलो ओवरवेट? करवा सकती हैं ये 7 Medical Test जो बताएंगे आपको समस्या क्या है

क्या कभी आपने सोचा है कि आपके मेटाबॉलिज्म में अचानक बदलाव क्यों होने लगा है? क्यों आप मेहनत करने के बाद भी ओवरवेट लग रही हैं? क्यों सही खानपान के बाद भी पेट कम नहीं हो रहा? ये सारी चीजें कहीं किसी एक बीमारी की वजह से तो नहीं?
image

मोटापा अब भारत की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक भाषण में कहा कि मोटापे को दूर करना है। दरअसल, एक रिपोर्ट मानती है कि 2030 तक मोटापा भारत को अपनी जकड़ में ले लेगा। कई सारी बीमारियां सिर्फ मोटापे की वजह से होती हैं। कई लोगों के मोटापे का कारण उनकी लाइफस्टाइल की समस्याएं और उनका आलस होता है, लेकिन ये सब ठीक होने के बाद भी अगर वजन कम नहीं हो रहा है, तो दिक्कत तो है। पर सोचने वाली बात ये है कि आखिर क्यों इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं? आखिर क्यों लोग कोशिश के बाद भी वजन नहीं बढ़ा पाते हैं? इसका कारण उनके शरीर में होने वाली हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

डाइटीशियन और इंफ्लूएंसर मनप्रीत कालरा ने इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। मनप्रीत ने बताया है कि किन मेडिकल टेस्ट्स से पता चल सकता है कि असल में आपके शरीर में मोटापा बढ़ क्यों रहा है। अगर आप एक्सरसाइज भी कर रही हैं, खाना भी हेल्दी खा रही हैं और फिर भी आपका पेट और शरीर का बाकी जिद्दी फैट कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आपको समझने की जरूरत है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। ये सिर्फ कैलोरी इन और कैलोरी आउट वाली स्थिति नहीं होती है। यहां आपके हार्मोन्स बहुत मायने रखते हैं। भले ही आप कितना भी ट्राई करें, इससे फर्क जरूर पड़ता है।

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि मेहनत के बाद भी मोटापा कम नहीं हो रहा, तो ये 7 टेस्ट करवाएं-

1. थायराइड पैनल

TSH, T3, T4 नामक ये टेस्ट बताते हैं कि आपके शरीर में थायराइड कितना असर डाल रहा है। अगर किसी को थायराइड की समस्या है, तो उसके लिए वजन कम करना और कैलोरी घटाना और भी मुश्किल हो जाता है। लोगों को लगता है कि ये सिर्फ महिलाओं की समस्या है, लेकिन ऐसा नहीं है। समस्या पुरुषों की भी हो सकती है। थायराइड के कारण मेटाबॉलिज्म काफी कम हो जाता है।

fat and medical issues

2. फास्टिंग इंसुलिन + HOMA-IR

मोटापा बढ़ाने या घटाने में शुगर बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण बहुत सारी समस्याएं बढ़ती हैं। इसमें से सबसे बड़ी है ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या। शक्कर की क्रेविंग्स ज्यादा होती हैं और वजन शरीर से कम होने का नाम ही नहीं लेता है। फास्टिंग इंसुलिन की समस्या आपको लगातार हो सकती है। अगर हेरेडिटी में ये समस्या है, तो आप टेस्ट जरूर करवा लें।

3. विटामिन D3

शरीर में हर तरह का विटामिन मददगार साबित हो सकता है। इससे हार्मोन फंक्शन, फैट मेटाबॉलिज्म दोनों पर ही असर पड़ता है। विटामिन डी3 की कमी से हड्डियां भी कमजोर होती हैं जिससे एक्सरसाइज करने में दिक्कत होती है। इसकी कमी के कारण लगातार थकावट महसूस हो सकती है। इससे इम्यून सिस्टम पर भी असर होता है।

doctor testing

4. विटामिन B12

जिस तरह से विटामिन डी3 की कमी परेशान कर सकती है। उसी तरह से विटामिन-बी12 भी शरीर में एनर्जी लेवल कम होने का कारण हो सकता है। इसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। अगर मेटाबॉलिज्म धीमा हुआ, तो फैट ब्रेकडाउन तेजी से नहीं होगा। विटामिन-बी12 की कमी के कारण आपको कई बार जगह से उठने का मन भी नहीं करता है। इसलिए जरूरी है कि इसका चेकअप भी करवाया जाए।

5. ईएसआर (Erythrocyte Sedimentation Rate)

क्रॉनिक और हिडन इन्फ्लेमेशन ज्यादातर ब्लोटिंग और स्लो मेटाबॉलिज्म का कारण बनता है। इसके कारण शरीर से फैट आसानी से कम नहीं हो सकता है। ये क्रॉनिक समस्या बन सकती है और इससे शरीर को अन्य तरह की बीमारियां भी लग सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- तेजी से कम करना है वजन, आज से ही छोड़ दीजिए ये 10 काम

6. सीआरपी (C-Reactive Protein)

इस टेस्ट से ये पता चलता है कि आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन कितना है और इससे कितना फर्क पड़ सकता है। फैट बर्निंग हार्मोन्स जैसे इंसुलिन, लिपटिन और कोर्टिसोल पर ये असर करता है और उनका काम स्लो करता है। यही कारण है कि हेल्दी डाइट के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पाता है।

medical tests for fat

7. लिवर फंक्शन टेस्ट

शरीर डिटॉक्स हो रहा है या नहीं इसके लिए लिवर बहुत बड़ा रोल निभाता है। लिवर अगर ठीक से फंक्शन नहीं कर रहा है, तो ये शरीर के लिए बहुत खराब स्थिति हो सकती है। अगर लिवर फैट को ब्रेकडाउन नहीं कर रहा है, तो वेट लॉस भी कम होगा।

आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने फैट लॉस की जर्नी को थोड़ा बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपनी हेल्थ प्रोफाइल पूरी तरह से फिट रखें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP