न जिम और न ही महंगा डाइट प्लान, शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स, 1 महीने में दिख सकता है असर

Weight Loss Tips: अगर आप शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करना चाहते हैं...बिना महंगे डाइट प्लान और जिम के वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद लें। इससे मोटापा आसानी से कम होगा।
image

वजन कम करना भी किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है। जहां कुछ लोगों के लिए यह बहुत आसान होता है। वहीं, कुछ लोगों के लिए शरीर की थोड़ी सी चर्बी कम करना भी टेढी खीर से कम नहीं होता है। वेट लॉस के लिए अक्सर लोग जिम का रूख करते हैं या महंगी डाइट को फॉलो करते हैं। लेकिन, अगर आप आयुर्वेद के कुछ देसी नुस्खों को अपनाएं, तो इससे वजन आसानी से कम होगा और कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

गुनगुने पानी के साथ लें एक चम्मच घी

ghee for women health
वजन कम करने के लिए सुबह के वक्त गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच घी लें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्निंग का प्रोसेस तेज होता है। गाय के घी में मीडियम चेन फैटी एसिड्स और लाइनोलिक एसिड होता है। यह ओमेगा-3 और ओमेगा-5 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है और फैट कम करने में मदद करता है। इससे पीरियड्स के दिनों मे भी आराम मिलता है।

सूर्य नमस्कार करें

surya namaskar for health
वजन जल्दी कम करने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करें और 7000-10000 कदम चलें। इससे हार्मोनल बैलेंस में सुधार होता है, एक्टिव रहने में मदद मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और वजन आसानी से कम होता है।

खाने के 1 घंटे बाद यह देसी चाय पिएं

खाने के 1 घंटे बाद, धनिया, जीरा और सौंफ की चाय पिएं। तीनों चीजों को बराबर मात्रा में लें। आपको लगभग 1 टीस्पून तीनों ही चीजें लेनी हैं। इसे 1 गिलास पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें, अब इसे छान लें और गुनगुना ही पिएं। इससे गट इंफ्लेमेशन कम होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह किडनी और लिवर डिटॉक्स के लिए भी अच्छा है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल होती है।

सूरज ढलने से पहले डिनर करें

वजन कम करने के लिए, सूरज ढलने से पहले डिनर करें। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे बॉडी में जमा फैट को एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। यह फैट लॉस में बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

आंवले का सेवन करें

Amla soaked in turmeric water

आंवला, गुडुची, भूमि और अन्य कई आयुर्वेदिक हर्ब्स वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इस तरह के हर्ब्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये वजन कम करते हैं और इंफ्लेमेशन के कारण शरीर के थुलथुलेपन भी कम कर सकते हैं। इन हर्ब्स का नींबू के साथ सेवन अधिक फायदेमंद रहता है।

यह भी पढ़ें- खाने के बाद पिएं इन 3 चीजों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

वजन कम करने में ये आयुर्वेदिक टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP