Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

Diabetes: शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए इन 3 तरीकों की लें मदद

शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट में बदलाव और एक्सरसाइज के साथ कुछ हर्ब्स को भी रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा सोने और जागने के सही समय पर ध्यान देना चाहिए।
Updated:- 2023-08-29, 15:45 IST
how to manage diabetes

How to lower Blood Sugar: डायबिटीज की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। अनियमित जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की समस्या बहुत देखने को मिल रही है। इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान बहुत जरूरी है। इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन हेल्दी हैबिट्स से इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है। डायबिटीज लेवल बढ़ने पर कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इसका कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए।

साथ ही कुछ नुस्खों की मदद भी ली जा सकती है। शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए आप इन 3 नुस्खों को जरूर आजमाएं। इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं। 

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट (How to Control Blood Sugar)

how to control blood sugar level

शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी है। सबसे पहले तो डाइट में शुगर, मैदा, ऑयली फूड्स, प्रोसेस्ड फूड वगरैह की मात्रा कम करनी चाहिए। इतना ही नहीं, आप जो भी कुछ खा रही हैं, उसकी मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के पेशेंट्स को ज्यादा लंबे वक्त तक भूखा भी नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा हरी सब्जियों, फलों और हेल्दी चीजों को खाना चाहिए। जामुन, नीम, लहसुन और भी कई ऐसी चीजें हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज (Exercise and Yoga for Diabetes)

अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो एक्सरसाइज और योगा भी करना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों का फिजिकली एक्टिव करना भी बहुत जरूरी है। सुबह वॉक करना, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज (प्लस साइज कम करने के लिए एक्सरसाइज) करना चाहिए। इसके अलावा योगा और प्राणायाम भी ब्लड शुगर लेवल को कट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को रखना है कण्ट्रोल में, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव (Lifestyle Changes for Diabetes)

ayurvedic tips to lower sugar level

आपको बता दें कि डायबिटीज को मैनेज करने के लिए खान-पान और एक्सरसाइज के अलावा, सही लाइफस्टाइल भी जरूरी है। नींद की कमी, स्ट्रेस, खाने-पीने का गलत समय शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ऐसे में पूरी नींद लें, स्ट्रेस से दूर रहें और सही समय पर खाना-पीना खाएं। नींद की कमी और स्ट्रेस से इंसुलिन रेजिस्टेंस प्रभावित होता है, जिसका असर शुगर लेवल पर होता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।