शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें मेंटेन

Vitamin D Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत है। जैसे प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, कई तरह के विटामिन। अगर इनमें से किसी एक की भी कमी हो जाए तो आप बीमार पड़ने लगते हैं। आपका शरीर सही तरीके से काम करने में असक्षम हो जाता है। उन्हें जरूरी पोषक तत्वों में से एक है विटामिन डी जिसकी मात्रा सर्दियों में अक्सर कम होने लगती है। कई बार हमारा शरीर इसके संकेत भी देता है लेकिन हम ये समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट लवलीन कौर के मुताबिक सर्दियों में विटामिन डी के स्तर में गिरावट का जोखिम इसलिए बढ़ जाता है क्यों कि हम सूरज की रोशनी के संपर्क में कम रहते हैं। जबकि सूरज की रोशनी ही विटामिन डी का मुख्य स्रोत है। इसकी कमी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं।
विटामिन डी की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
- सबसे पहले आपको हड्डियों में दर्द, जोड़ों में तकलीफ की समस्या होती है। दरअसल जो विटामिन डी होता है वो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है। जब इसकी कमी होती है तो कैल्शियम की भी कमी होने लगती है परिणामस्वरूप, आपके जोड़ों में दिक्कत होने लगती है। गठिया की समस्या पैदा होने लगती है।
- शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है। जिसके चलते आप जल्दी जल्दी फ्लू के चपेट में आते हैं। सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी की समस्या होती रहती है।
- विटामिन डी की कमी के कारण आप हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। एनर्जी की कमी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है।
- डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, स्ट्रेसहोना विटामिन डी की कमी का बड़ा संकेत है।
- बालों का झड़ना भी विटामिन डी की कमी से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें-Expert Tips: शरीर में विटामिन-डी हो रहा है कम, इस 1 हैक से करें भरपाई
कैसे दूर करें विटामिन डी की कमी
- आप मछली का सेवन कर सकते हैं। मछली में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। साल्मन औऱ टूना जैसी मछलियों को हफ्ते में एक बार जरूर डाइट में शामिल करें।
- अंडे का पीला भाग का सेवन करना चाहिए। इसमें भी विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है।
- वेजिटेरियन लोग मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी विटामिन डी की मात्रा होती है।
- संतरा या इसका जूस पीने से भी विटामिन डी को मेंटेन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं ये 3 नेचुरल फूड्स, 50+ महिलाएं जरूर खाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।