आज के वक्त में कम उम्र में ही लोगों को बीमारियां घेरने लगी हैं। शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना बीमारियों की बड़ी वजह होती है। जब शरीर के अंदर की गंदगी साफ नहीं होती है, तो उसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहतदा है। इसके अलावा, तनाव भी आज के समय में लोगों की सेहत खराब कर रहा है। स्ट्रेस की वजह से हमारी मेंटल, फिजिकल यहां तक की सेक्शुअल हेल्थ पर भी असर होता है। सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान के साथ स्ट्रेस, एक्सरसाइज योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे ही प्राणायाम के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। तनाव दूर करने के लिए उज्जायी प्राणायाम आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह प्राणायाम अनिद्रा, थायराइड और बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। इसे कैसे करना है और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशनल योगा टीचर हैं।
उज्जायी प्राणायाम करने का तरीका (How to Practice Ujjayi Pranayama)
- इसे Ocean Breathing या Victorious breathing भी कहा जाता है।
- यह एक ऐसी ब्रीदिंग टेक्नीक है, जिसमें दिमाग को शांत करने पर जोर दिया जाता है।
- उज्जायी का अर्थ विजयी होता है। यह दो शब्दों 'उद्' और 'जी' से मिलकर बना है। उद् का अर्थ बंधन और जी का अर्थ यहां पर जीतना है।
- यह प्राणायाम सभी बंधनों और परेशानियों से मुक्त कर, ताजगी महसूस करवाता है।
- इसे करते वक्त मन को शांत रखना जरूरी है।
- सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
- अब गहरी सांस लें।
- फेफड़ों के अंदर हवा को जाने दें और इस हवा को महसूस करें।
- अब सांसों से आने वाली आवाज पर ध्यान दें।
- धीरे-धीरे ब्रीदिंग के साथ अपने मन को शांत करने की कोशिश करें।
- इसे कम से कम 5-7 मिनट तक करें।
- आप धीरे-धीरे समय को बढ़ा भी सकती हैं।
- इसे खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
उज्जायी प्राणायाम के फायदे (What is the main benefit of Ujjayi Practice)
- इस प्राणायाम को करने से तनाव दूर होता है।
- जिन लोगों को नींद आने में मुश्किल होती है, उन्हें इसे जरूर करना चाहिए।
- यह नाड़ियों को अंदर से साफ करता है।
- बॉडी डिटॉक्स के लिए भी यह प्राणायाम बहुत अच्छा है।
- इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
- आप सोने से पहले शवासन में भी इसका अभ्यास कर सकती हैं। इससे नींद आसानी से आएगी।
- इससे मन शांत होता है और शरीर में ताजगी महसूस होती है।
- इसे करने से थायराइड भी मैनेज होता है।
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
तनाव दूर करने के लिए उज्जायी प्राणायाम को रूटीन में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 काम
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों