पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ की फिटनेस का सीक्रेट हैं ये स्पेशल योग, फिट रहने के लिए आप भी करें

अलाया एफ ने फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही फिट और एक्टिव दिखाई देती है। आज हर लड़की उनकी जैसी फिटनेस और खूबसूरती पाना चाहती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती है। जी हां वह एक दिन भी वर्कआउट और योग मिस नहीं करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में मुश्किल योग भी शामिल है। इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के बाद पता चली। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिटनेस की वीडियो और फोटोज से भरा हुआ है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अलाया एफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक कठिन योग पोज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''इस योग पोज को करने की मैंने कई बार कोशिश की, आखिरकार मैं अपने प्रयास में सफल हुई हैं। इसे करने के लिए मुझे जैकलीन फर्नाडिज और फिटनेस ट्रेनर कुलदीप शशि से प्रेरणा मिली है।''
इसे जरूर पढ़ें: लॉकडाउन में तेजी से वेट लॉस के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं, गायब हो जाएगी पेट की चर्बी
View this post on Instagram
अलाया ने वीडियो के साथ कैप्शन में आगे यह भी लिखा, ''मैं इस चैलेंज को करने के लिए बेताब थी लेकिन हर किसी ने मुझे बताया। यह कुछ ऐसा नहीं है कि तुम बस करने के लिए उठो और एक दिन में सीख जाओ। मैं कई बार नाकाम हुई लेकिन आखिरकार किसी तरह से कर लिया।''
अलाया एफ का फिटनेस सीक्रेट है योग
View this post on Instagram
इससे पहले भी अलाया ने योग का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती है। इस वीडियो में अलाया चक्रासन, पर्वतासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन आदि योगासन और कई मुश्किल योग करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में अलाया ने लिखा, ''मैंने अपने जीवन में कभी योग नहीं किया है, लेकिन अब शांत योग वीडियो खोजना और इसे कर पाना मेरे लिए नई फेवरेट चीज बन गया है।''
अलाया करती हैं हैंडस्टैंड
View this post on Instagram
The world is upside down and so am I🤷🏻♀️ #QuarantineExercise #StayHome #StaySafe
अलाया खुद को फिट रखने के लिए रोजाना हैंडस्टैंड भी करती हैं। आप भी खुद को फिट रखने के लिए इसे कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहें, इसे शुरूआत में किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करना चाहिए। हैंडस्टैंड का अर्थ है हाथों के बल उल्टा खड़े होना। इसे करने से शरीर को कई फायदे भी होते हैं, जैसे-
- हाथों, कंधों, बाहों और शरीर के ऊपरी हिस्से मे मजबूती आती है।
- इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है जिससे एंडोक्राइन सिस्टम बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
- मेटाबोलिज्म और शरीर के अंदरूनी अंग ठीक तरीके से काम करने लगते हैं।
- आपका मूड बेहतर होता है।
- थायराइड ग्लैंड भी कंट्रोल तरीके से काम करने लगता है और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्राव कम हो जाता है।
- इस आसन को रोजाना करने से आपकी बॉडी की स्टेबिलिटी पॉवर बढ़ती है।
अलाया खुद को फिट रखने के लिए योग के साथ-साथ वर्कआउट भी करती हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें 18 एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''ईमानदारी से कहूं, तो मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो होम वर्कआउट्स से नफरत करती हूं। लेकिन इस तरह से इस समय में सीखना और करते रहना जरूरी है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम इससे अपनी हेल्थ का पहले से अधिक ध्यान रख सकते हैंं। ऐसे कई वर्कआउट हैं जिन्हें आप ऑनलाइन पा सकते हैं, इस आधार पर कि आप शरीर के किस हिस्से पर ध्यान फोकस करना चाहते हैं और किस तीव्रता के लेवल की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं।'' इस वीडियो में वह ये वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं:
- स्किपिंग या जॉगिंग (2 मिनट)
- स्क्वाट होल्ड (1 मिनट)
- स्क्वाट जंप (3x10)
- पुश अप्स / नी पुश अप्स (3x10)
- सुपरमैन स्ट्रेच (20 बार)
- राइट लंज (3x15)
- वाम ल्यूज (3x15)
- स्क्वाट साइड स्टेप (3x15)
- प्लैंक (1 मिनट)
- साइड साइड हिप डिप (3x10)
- राइट साइड प्लैंक डिप्स (3x10)
- लेफ्ट साइड प्लैंक डिप्स (3x10)
- लेग राइज (10 फूल, 10 लो, 10 हाई)
- सीटिंग क्रंचेज (3x15)
- साइड क्रंचेज (दोनों साइड से 3x25)
- साइकिल क्रंच (दोनों साइड से 3x25)
- हिप थ्रस्ट (15 बार)
- स्ट्रेच
''इसके बीच जितनी बार चाहें उतनी बार स्ट्रेचिंग और रिलैक्स करें! कोई जल्दी नहीं करें! प्रत्येक का शरीर अलग होता है, वह करें जो आपके लिए सही है और इसे अपनी स्पीड से करें। आप सभी को ढेर सारा प्यार! घर रहें, सुरक्षित रहें .. और स्वस्थ रहें।'' आप भी इस वीडियो को देखकर आसानी से ये सारे वर्कआउट कर सकतेे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बाजुओं का फैट कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा, रोजाना ये 3 एक्रसाइज करें
अलाया ने नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान मुख्य किरदार में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अलाया के काम को काफी सराहना मिली है। और उनकी फिटनेस को तो लोग काफी पसंद करते ही हैं। अगर आप भी उनकी तरह फिटनेस चाहती हैं तो उनके फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। लेकिन कठिन योग को करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Instagram.com (@alaya.f)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।