Leucorrhoea Remedies: सफेद पानी की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रही हैं ल्यूकोरिया कम करने के 2 असरदार उपाय

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है और ये खुद को साफ करती है। वजाइना से होने वाले नेचुरल डिस्चार्ज की मदद से ये अंदर से खुद को साफ कर सकती है, लेकिन बाहरी हिस्से वल्वा को साफ करना जरूरी है। वजाइना से हल्का-फुल्का डिस्चार्ज बेशक नॉर्मल है, लेकिन अगर आपको वजाइना से गाढ़ा, चिपचिपा और बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह सही नहीं है। वजाइनल डिस्चार्ज, ल्यूकोरिया या सफेद पानी की दिक्कत महिलाओं को अक्सर परेशान करती है और कई बार इसकी वजह से कमर में भी तेज दर्द महसूस होता है। इसे कम करने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। इन उपायों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
आंवले का सेवन करें

- आंवला वजाइनल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसे ताजा खा सकती हैं या इसका चूरन या जूस ले सकती हैं। ये रिप्रोडक्टिव टिश्यूज को मजबूती देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- आंवला विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
- आप आंवले के चूर्ण को शहद या गुड़ के साथ खा सकती हैं। आंवला स्किन और हेयर हेल्थ को भी सुधारता है और महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको डिस्चार्ज के साथ तेज जलन और दर्द भी महसूस हो, तो ये वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में इस पर जरूर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
त्रिफला के पानी से वॉश करें

- एक्सपर्ट का कहना है कि त्रिफला के पानी से वजाइनल एरिया को धोने से भी आपको वजाइनल इचिंग और इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। त्रिफला चूर्ण को पानी में उबालें और इस हल्के गुनगुने पानी से वजाइनल एरिया को वॉश करें।
- ये तीन जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है और इसकी मदद से इंटिमेट एरिया के इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसकी मदद से वजाइना की सूजन भी दूर होती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि आप दिन में 1-2 बार वजाइनल एरिया को अच्छे से वॉश करें। आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड के बाद भी आता है सफेद पानी? न हों परेशान, गायनेकोलॉजिस्ट ये आसान उपाय अपनाएं
सफेद पानी की दिक्कत को कम करने में ये घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं हालांकि, अगर आपको लंबे समय से व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी है और वजाइना में खुजली और जलन भी रहती है, तो डॉकटर को जरूर दिखाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।