फर्टिलिटी को सुधारने में मदद कर सकता है घी, अंजीर और खजूर का देसी उपाय, नानी मां के इस नुस्खे को आजमाएंगी तो जल्द मिल सकती है खुशखबरी

कोई भी कपल जब पेरेंट्स बनने की प्लानिंग करता है, तो यह सफर और अनुभव सभी के लिए अलग हो सकता है। कई महिलाओं के लिए कंसीव करना आसान होता है, तो कुछ महिलाओं के लिए लाख कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कई बार महिलाओं को अपने ओव्युलेशन डेज के बारे में जानकारी नहीं होती है, वे नहीं जानती हैं कि किन दिनों में इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट होने के चांसेज ज्यादा हो सकते हैं, तो कुछ मामलों में कई हेल्थ कंडीशन्स भी कंसीव करने की राह में अड़चन पैदा कर सकती हैं। खान-पान का सही न होना या जीवनशैली का अनियमित होना भी महिला और पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है। महिलाओं के खान-पान का सीधा असर उनके हार्मोन्स और शरीर में जरूरी न्यू्ट्रिशन के लेवल पर होता है और इसकी वजह से फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है।
घी, खजूर और अंजीर तीनों ही चीजें महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं और इनसे फर्टिलिटी में भी सुधार सकता है। इसे किस तरह डाइट में शामिल करना है और इसके क्या फायदे हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
फर्टिलिटी सुधारने में मदद कर सकता है घी, अंजीर और खजूर का देसी नुस्खा
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह देसी नुस्खा फर्टिलिटी के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। आपको 1 टीस्पून घी, 1 भीगे हुए अंजीर और खजूर को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ लेना है।
- खजूर में फाइटोएस्ट्रोजन, विटामिन-बी6, आयरन और मैग्नीशियम होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, ओव्युलेशन को सुधारने और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
- खजूर रिप्रोडक्टिव हेल्थ को मजबूत बनाता है, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर करता है और फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करता है। यह शरीर को कंसीव करने के लिए तैयार करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक

- अंजीर महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद कर सकती है। इससे गर्भाशय की हेल्थ बेहतर होती है और रिप्रोडक्टिव सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने की शरीर को ताकत मिलती है।
- घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह पीरियड्स को नियमित करने और रिप्रोडक्टिव टिश्यूज को पोषण देने का काम करता है, जिससे कंसीव करने की क्षमता बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
फर्टिलिटी सुधारने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।