आपके पीरियड्स बताते हैं कितनी बीमार हैं आप, महिलाएं समय रहते समझें ये हेल्थ फॉर्मूला

पीरियड्स का हर महीने समय से होना हर लड़की के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं इस बात को नहीं समझती हैं कि पीरियड्स का संबंध सिर्फ उनकी फर्टिलिटी या रिप्रोडक्टिव हेल्थ से ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर से है। आपका पीरियड साइकिल कैसा है, ब्लड फ्लो कैसा आ रहा है या दर्द कितना है, ये आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है। क्या आप जानती हैं कि आपके पीरियड्स आपको ये भी बता सकते हैं कि आप कितनी बीमार हैं या आपके शरीर में कोई गड़बड़ तो नहीं है, किसी बीमारी की शुरुआत तो नहीं हो रही है। अगर आप पीरियड्स से जुड़ी कुछ खास बातों पर ध्यान देंगी, तो बहुत आसानी से आप अपनी सेहत का रिपोर्ट कार्ड समझ पाएंगी। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पीरियड्स आपको सेहत से जुड़ी किन बातों की जानकारी दे सकते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
पीरियड्स बता सकते हैं कि कितनी बीमार हैं आप?

- पीरियड्स किसी भी महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी कई जरूरी जानकारी दे सकते हैं। पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं, जिन पर हर महिला को ध्यान देना चाहिए। अगर आपके पीरियड साइकिल में अचानक से बदलाव आ गया है यानी पीरियड्स अचानक से हर महीने जल्दी आने लगे हैं या लेट हो जाते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।
- ये सीधे तौर पर इस बात का इशारा है कि आपके शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस हो रहे हैं।
- अगर आपको पीरियड्स में बहुत अधिक ब्लड क्लॉट्स आते हैं या पीरियड ब्लड ज्यादातर ब्राउन होता है और तेज दर्द महसूस होता है, तो ये भी नॉर्मल नहीं है। ये किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि पीरियड्स डिले क्यों होते हैं और आपको किन लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है?

- पीरियड्स के 1-2 दिन आने को अक्सर महिलाएं अच्छा मानती हैं, लेकिन वे नहीं जानती हैं कि असल में पीरियड में फ्लो कम आना या पीरियड्स का एक-दो दिन के लिए आना सही नहीं है। ऐसा थायराइड, हार्मोनल इंबैलेंस या कई बार कुछ दवाइयों के कारण भी हो सकता है।
- अगर आपके पीरियड्स अचानक से अनियमित हो गए हैं, तो भी आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। पीरियड में हैवी फ्लो आना या अचानक से फ्लो कम या ज्यादा हो जाना भी शरीर में पनप रही किसी बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।
यह है एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
पीरियड्स से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।