आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और ईश्वर का दिया अनमोल उपहार है। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना और सही देखभाल करना जरूरी है। लेकिन, हमेशा हमारे मन में एक प्रश्न आता है कि 'अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे करें?'
स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य एडवांस गैजेट्स लोगों को आकर्षित करते हैं और लोग साइड इफेक्ट्स जाने बिना इनका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, शरीर में कई अंग ऐसे हैं, जिन पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का बुरा असर होता है। लेकिन, सबसे ज्यादा नुकसान आंखों को होता है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल की इस आदत के चलते अधिकांश लोगों की आंखों पर चश्मा लग जाता है। यहां तक, आजकल बहुत कम उम्र के बच्चे बिना चश्मे ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं।
लोगों को और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें आंखों का लाल होना, आंखों से पानी आना, सूजन, ड्राईनेस आदि शामिल हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुद्रा सभी उम्र के लोगों में आंखों से संबंधित सभी समस्याओं का सबसे अच्छा समाधान है। आज हम आपको प्राण मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोजाना करके आप आंखों को दुरुस्त और रोशनी को तेज कर सकते हैं। इस मुद्रा की जानकारी फिटनेस ट्रेनर Juhi Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
View this post on Instagram
मुद्रा अनूठी तकनीकों में से एक है जिसे रेगुलर करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मुद्रा हाथ के इशारे हैं, जो हमारे शरीर में पंचभूत (अग्नि, पृथ्वी, जल, वायु और अंतरिक्ष) कहे जाने वाले पांच तत्वों को संतुलित करते हैं। मुद्राएं शरीर में वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करती हैं।
यह विडियो भी देखें
जूही कपूर का कहना है, ''प्राण मुद्रा आंखों की सभी समस्याओं के लिए सबसे अच्छा इलाज है। यह आंखों की रोशनी में सुधार के लिए अच्छी तरह से काम करती है। लेकिन, यह मुद्रा शरीर में महत्वपूर्ण ऊर्जा (प्राण) के प्रवाह में भी मदद करती है। साइटिका हो या पैर में दर्द, सिरदर्द, थकान और यहां तक कि सहनशक्ति की कमी, आप इस जादुई मुद्रा के साथ कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।''
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं की हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 3 मुद्राएं, रोजाना करें
प्राण मुद्रा करने से आपकी आंखों से संबंधित नर्वस और सेल्स को फिर से जीवंत किया जाता है। इस मुद्रा का अभ्यास आंखों के दर्द से राहत, आंखों की लाली, आंखों की रोशनी को ठीक करके सामान्य स्थिति में लाने के लिए किया जा सकता है। यह मुद्रा नर्वस सिस्टम में भी सुधार करती है और थकान के कारण होने वाले स्ट्रेस को कम करती है।
इसे जरूर पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करती है ये मुद्रा, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
आप भी इस मुद्रा की मदद से आंखों को हेल्दी रख सकते हैं। अगर आप भी हेल्थ से जुड़ी किसी समस्या के लिए योगासन के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।