आंखों में दिखने लगे हैं ये 5 लक्षण तो समझिए शरीर में कम हो रहा है खून, नहीं दिया ध्यान तो बढ़ जाएगा कई बड़ी बीमारियों का खतरा

खून की कमी, शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती है। इसके लक्षण पूरे  शरीर में नजर आते हैं। आप अपनी आंखों से भी यह अंदाजा लगा सकती हैं कि कहीं आपके शरीर में खून कम तो नहीं हो रहा है।
image
image

शरीर में खून की कमी एक ऐसी दिक्कत है, जिससे काफी महिलाएं परेशान हैं। इसे अक्सर हम नॉर्मल समझ लेते हैं या हल्के में ले लेते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर शरीर में खून ज्यादा कम हो जाए, तो इसका असर पूरी बॉडी पर होता है और इससे लगभग शरीर के सभी फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। ऐसे में खून की कमी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना और उसे दूर करने के लिए सही डाइट या सप्लीमेंट्स लेना बहुत जरूरी है। शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन नहीं होता है, तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है।

आंखों के जरिए भी खून की कमी के संकेत मिल सकते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर यह बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। इस बारे में डॉक्टर अदिति शर्मा, आई स्पेशलिस्ट, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल जानकारी दे रही हैं।

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में नजर आते हैं ये लक्षण

  • अगर आंखों की सफेद परत यानी स्क्लेरा अगर पीली दिखने लगे तो यह खून की कमी का पहला संकेत हो सकता है।
  • अगर आपकी आंखों के इर्द-गिर्द सूजन है या पलकें अक्सर फूल जाती हैं, तो यह भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है।
  • लगातार थकान और आयरन की कमी की वजह से डार्क सर्कल्स बन सकते हैं।

What your face reveals about your health

  • अगर आपको अक्सर धुंधला दिखाई देता है, नीचे से ऊपर उठने में या थोड़ा चलने में आंखों के आगे अंधेरा आ जाता है, तो यह भी शरीर में खून की कमीका संकेत हो सकता है।
  • जब शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, शरीर में आयरन नहीं होता है, तो आंखों में ड्राईनेस आ सकती है।

यह भी पढ़ें-2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद

खून की कमी होने पर क्या करें?

chukandar juice for glowing skin

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको ये लक्षण नजर आने लगें तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। आयरन युक्त आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर और अनार को अपनी डाइट में शामिल करें। खून की कमी को नजरअंदाज करना हार्ट प्रॉब्लम्स, थकान और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में इस पर तुरंत ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- 8 के आस-पास पहुंच गया है हीमोग्लोबिन का लेवल तो समझिए शरीर हो रहा है कमजोर, खून की कमी दूर करने के लिए पिएं यह मॉर्निंग ड्रिंक

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए इस मॉर्निंग ड्रिंक को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP