छोटे ब्रेस्‍ट के कारण ना हों परेशान, करें ये 2 उपाय

छोटे ब्रेस्‍ट से परेशान महिलाएं इस आर्टिकल में बताए उपाय को जरूर आजमाएं। ये ब्रेस्‍ट टिशूज को बढ़ाने में मदद करते हैं।   
Updated:- 2023-05-23, 08:56 IST
mudra for breast development hindi

सुडौल ब्रेस्‍ट से महिलाओं का बॉडी शेप खूबसूरत दिखाई देता है। लेकिन, ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट के साइज से खुश नहीं होती हैं। बड़े ब्रेस्‍ट वाली महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट को कम करने की कोशिश करती हैं, जबकि कुछ बड़े ब्रेस्‍ट की चाह रखती हैं।

कई महिलाओं का मानना है कि बड़े ब्रेस्‍ट से उनकी सुंदरता बढ़ती है। वे अपने ब्रेस्‍ट के साइज को बढ़ाने के लिए तेल, जैल, क्रीम आदि का इस्‍तेमाल करती हैं या कॉस्मेटिक सर्जरी करवाती हैं। लेकिन, इनमें से ज्‍यादातर ट्रीटमेंट न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि इससे कई तरह के साइज इफेक्‍ट्स भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आप योग की मदद ले सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

इसलिए आज हम आपको 2 ऐसी मुद्राओं के बारे में बता रहे हैं, जो आपके ब्रेस्‍ट की हेल्‍थ के लिए अच्‍छी हो सकती हैं। इसकी जानकारी फिटनेस ट्रेनर जूही कपूर ने शेयर की है। इसके कैप्‍शन में लिखा, 'महिलाएं ब्रेस्‍ट का आकार बढ़ाने वाले योग के बारे में जानना चाहती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट का आकार जेनेटिक कारकों से बढ़ता या कम होता है, जो हमारे कंट्रोल में नहीं है।'

इसे जरूर पढ़ें:लंबे और काले बालों के लिए करें ये मुद्रा

'अपने ब्रेस्‍ट के आकार के लिए उपायों की तलाश करने की बजाय अपने शरीर से प्यार करें और उसकी देखभाल करें। साथ ही, दो मुद्राओं को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। ये ब्रेस्‍ट टिशूज को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप रोजाना 10 से 15 मिनट सुरभि मुद्रा और पृथ्वी मुद्रा कर सकते हैं।'

सुरभि मुद्रा

Surabhi Mudra

  • पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
  • दाएं हाथ की छोटी उंगली के सिरे को बाएं हाथ की अनामिका के सिरे से टच करें।
  • फिर बाएं हाथ ही छोटी उंगली के सिरे को दाएं हाथ की अनामिका के सिरे से टच करें।
  • दाएं हाथ की तर्जनी उंगली को बाएं हाथ की बड़ी उंगली के सिरे से टच करें।
  • फिर बाएं हाथ की तर्जनी के सिरे को दाएं हाथ की बड़ी उंगली के सिरे से टच करें।
  • दोनों हाथों के अंगूठे को फैलाकर रखें।

पृथ्वी मुद्रा

Prithvi Mudra

  • पीठ को सीधा करके और दोनों पैरों को क्रॉस करके कमल मुद्रा में बैठ जाएं।
  • हाथों को घुटनों पर रखें।
  • फिर अनामिका के सिरे को अंगूठे के सिरे से टच कराएं।
  • अनामिका को अंदर की ओर मोड़ें और इससे अंगूठे के सिरे से टच करें।
  • कुछ देर इसी पोजीशन में रहें।
  • फिर रिलैक्‍स करें।

इसे जरूर पढ़ें:10 बीमारियों का एक इलाज है ये 8 मुद्राएं

पृथ्वी मुद्रा के फायदे

  • स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • चेहरे पर ग्‍लो आता है।
  • हड्डियां और मसल्‍स में मजबूत करता है।
  • टिश्‍यू ग्रोथ (जिसमें ब्रेस्‍ट भी शामिल हो सकते हैं) में मदद करता है।

आप भी इन मुद्राओं को करके ब्रेस्‍ट टिश्‍यू को कुछ हद तक बड़ा सकती हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।