Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

मेडिटेशन करेंगी तो परिणीति चोपड़ा की तरह दिखेंगी सुंदर

अगर आप खुद को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा की तरह शांत और सुंदर बनाए रखना चाहती हैं तो उनका यह सीक्रेट अपनाएं।  
Updated:- 2021-10-27, 14:19 IST
parineeti chopra meditation tips

महिलाएं खुद को बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की तरह सुंदर बनाए रखना चाहती हैं। इसलिए वह बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस का सीक्रेट जानने के लिए उतावली रहती हैं। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्‍योंकि आज हम आपको बॉलीवुड की फिट और सुंदर एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा का सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जो उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर किया है।

जी हां, परिणीति ने हेल्‍दी और हैप्‍पी लाइफ के सीक्रेट का खुलासा किया।

क्या आप अंदाजा लगा सकती हैं कि यह क्या है?

अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं।

परिणीति चोपड़ा अक्सर फिटनेस और हेल्‍दी जीवन से जुड़े अपने रूटीन के बारे में इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से बात करती है। हाल ही में अपने रूटीन के बारे में एक और सीक्रेट फैन्‍स के साथ शेयर किया है।

"डेली मेडिटेशन मेरा सीक्रेट है," उन्‍होंने पोस्ट को कैप्शन दिया जिसमें उसे क्रॉस-लेग्ड मेडिटेटिव पोज में देखा जा सकता है। ऐसा करते हुए उनकी आंखें बंद हैं और उन्‍होंने हाथों को घुटनों पर रखा हैं।

लेकिन, आपको वास्तव में मेडिटेशन करने के लिए पहाड़ों की आवश्यकता नहीं है। मेडिटेशन को डेली प्रैक्टिस बनाकर अपने घर में ही उस अत्यंत शांति को प्राप्त किया जा सकता है। शांत चेहरे बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

मेडिटेशन के फायदे

  • जब नियमित रूप से मेडिटेशन किया जाता है तो यह व्यक्ति को शांत होने और तनाव को प्रबंधित करने में मदद करता है।
  • नकारात्मक भावनाओं को कम करता है।
  • रचनात्मकता को बढ़ाता है।
  • यह आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है।
  • वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
  • धैर्य के स्तर में सुधार होता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ याद्दशत में आने वाली कमी में सुधार करता है।
  • नींद अच्‍छी आती है।
  • कई डॉक्टर दर्द प्रबंधन प्‍लानिंग के हिस्से के रूप में मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मेडिटेशन से मिलती है शांति, घर में इस तरह बनाएं मेडिटेशन रूम

त्‍वचा के लिए मेडिटेशन के फायदे

meditation benefits

इसे रोजाना करने से चेहरे पर ग्‍लो आता है। जी हां, मेडिटेशन के दौरान गहरी सांस लेने का अभ्यास आपके शरीर को प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। यह बढ़ी हुई ऑक्सीजन आपूर्ति आपकी त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करती है। यह आपके रंगत में सुधार करता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को कम करता है। मेडिटेशन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कुछ हद तक धीमा कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:काम करते, लेटते और बैठते हुए भी कर सकते हैं आप Meditation

मेडिटेशन की शुरुआत के लिए कुछ सुझाव

  • दिन का एक उपयुक्त समय चुनें जब आपको लगे कि आप बैठकर मेडिटेशन कर पाएंगी। इसे अपनी रूटीन का लगातार हिस्सा बनाएं।
  • माइंडफुलनेस के नियम सभी के लिए समान हैं। हालांकि, अलग-अलग लोग अलग-अलग मेडिटेशन का अनुभव करते हैं और अलग-अलग परिणामों की तलाश करते हैं।
  • फोन, लैपटॉप या व्याकुलता पैदा करने वाले किसी अन्य कामों से खुद को फ्री रहें।
  • मेडिटेशन करते समय थोड़ा विचलित महसूस करना ठीक है। बस अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करें और अपने विचारों को उस पर भी ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रशिक्षित करें।

आप भी परिणीति चोपड़ा की तरह रोजाना मेडिटेशन करके खुद को सुंदर रखने के साथ-साथ यह सारे फायदे पा सकती हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article & Image Credit: Instagram.com (Parineeti Chopra)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।