मलाइका की तरह 50 में 30 का दिखना है? करें ये 4 योगासन

अगर आप अपनी उम्र से 20 साल जवां दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह रोजाना ये 4 योगासन करें। 

malaika arora yoga poses for  plus women hindi

बॉलीवुड की कुछ एक्‍ट्रेस सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। ऐसी कई एक्‍ट्रेसेस हैं, जिन्‍हें देखकर लगता है कि मानो उनकी उम्र थम सी गई है और बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। कुछ एक्‍ट्रेसेस तो उम्र बढ़ने के बाद ज्यादा खूबसूरत और जवां दिखाई देती हैं। इस लिस्‍ट में मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है।

मलाइका अरोड़ा खान 50 साल की है, लेकिन वह आज भी 30 से ज्यादा नहीं दिखती हैं। उन्‍हें देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनका 21 वर्ष का बेटा है। इसका पूरा श्रेय उनके फिटनेस रूटीन को जाता है।

एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा न सिर्फ खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगासन करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियोज शेयर करके फैंस को फिटनेस के प्रति इंस्‍पायर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई तरह के योगासन करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी खुद को फिट और हेल्‍दी रखना चाहती हैं, लेकिन जिम नहीं जा पा रही हैं तो घर पर ही मलाइका के इन 4 योगासनों को जरूर करें।

चक्रासन

chakrasana for women

चक्रासन करने से मसल्‍स एक्टिव रहती हैं, रीढ़ की हड्डी हेल्‍दी होती है और पीठ में लचीलापन आता है। साथ ही, शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है, वजन कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा, तनाव कम होता है, चेहरे पर ग्‍लो आता है और झुर्रियां कम होती हैं।

चक्रासन की विधि

  • चक्रासन करने के लिए पीठ के बल सीथा लेट जाएं।
  • पैरों को घुटनों से मोड़े और पैरों को फर्श पर मजबूती से टिकाकर रखें।
  • पैरों को दोनों हिप्‍स के बराबर दूरी पर खोलें।
  • अब अपने दोनों हाथों को पीछे करें।
  • शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं
  • इस आसन में कुछ देर के लिए रहें।
  • अब सांस छोड़ते हुए वापस पुरानी पोजिशन में आ जाएं।
  • इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।

एक पाद वशिष्टासन

मलाइका खुद को फिट रखने एक पाद वशिष्‍टासन भी करती हैं। रोजाना इस योगासन को करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इससे वजन कम होता है, पेट की चर्बी कम होती है और यह योगासन पेट से जुड़ी समस्‍याओं के लिए रामबाण है। इसे करते समय ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छी तरह से होता है, इसलिए इससे चेहरे पर ग्‍लो आता है और असमय झुर्रियां नहीं होती हैं।

एक पाद वशिष्टासन की विधि

  • सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
  • फिर दाईं ओर करवट करें।
  • अब दाएं हाथ और पैर के बल शरीर को साइड से ऊपर की ओर उठाएं।
  • ऐसा करते हुए बाएं हाथ को ऊपर और बाएं पैर को सामने की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • कुछ देर के लिए आप इस पोजीशन में रहें।
  • फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर आ जाएं।
  • इस मु्द्रा को बाएं तरफ से दोहराएं।

चमत्कारासन

camatkarasana for women

इसे करने से न सिर्फ शरीर फ्लेक्सिबल होता है, बल्कि यह मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा होता है। चमत्कारासन जोड़ों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना इस योगासन को करने से हाथों और पैरों में मजबूती आती है। इसके अलावा, पेट, थाइज और हिप्‍स की चर्बी भी कम होती है।

चमत्कारासन की विधि

  • अधोमुख शवासन में आ जाएं।
  • बाएं पैर को उठाते हुए हिप्‍स को फैलाएं और बाएं पैर के घुटने को मोड़ें।
  • दाएं पैर पर जोर देते हुए पैरों की उंगलियों को पीछे की ओर ले जाएं।
  • फिर बाएं पैर को दाएं पैर के आगे बाहर की तरफ लाएं।
  • दाएं हाथ को ऊपर उठाते हुए सामने की तरफ लेकर जाएं।
  • इस पोजिशन में कुछ देर रहने की कोशिश करें।
  • इसके बाद वापस पहली पोजिशन में आ जाएं।
  • इस योगासन को दूसरे पैर से करें।

नौकासन

naukasana for women

इस योगासन को करते समय आपके शरीर की आकृति नाव की तरह हो जाती है, इसलिए इसे नौकासन कहा जाता है। इसे करने से पेट और साइड की चर्बी कम होती है, पैरों की मसल्‍स मजबूत होती हैं और चेहरे पर ग्‍लो आता है।

रोजाना इस योगासन को करने से डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, डाइजेस्टिव सिस्‍टम मजबूत होता है और कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें: टोंड बॉडी के लिए मलाइका अरोड़ा के बताए ये 3 योगासन घर पर ही करें

नौकासन की विधि

  • इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं।
  • दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं।
  • अब दोनों हाथों को थोड़ा पीछे ले जाएं।
  • हाथों को जमीन पर हिप्स से थोड़ा पीछे रखें।
  • रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
  • गहरी सांस लेते हुए चेस्‍ट और पैरों को जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।
  • बाजुओं को पैर की ओर ले जाएं।
  • कुछ देर के लिए इस पोजिशन में रहें।
  • फिर पुरानी पोजिशन में लौट आएं।

आप भी खुद को फिट बनाए रखने के लिए रोजाना इन योगासन को करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Instagram & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP