पैरों को सुडौल बनाने के लिए घर पर ही करें ये 3 एक्सरसाइज

क्या आप जानना चाहती हैं कि पैरों को टोंड कैसे करें? या पैरों के लिए कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट होती हैं? तो हम आज आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पैरों की मसल्स को टारगेट करके उन्हें मजबूत और सुडौल बनाती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर आंचल चुग बता रही हैं। वह सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''शरीर के निचले हिस्से की मसल्स को टारगेट करके जोड़ों को मजबूत और मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। यहां कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है, जो आपके पैरों को टोन करने के साथ पूरे शरीर के वजन को कम करती हैं। इन एक्सरसाइज के 4 से 5 राउंड करें।''
स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स करने के लिए आपको किसी टूल की जरूरत नहीं होती है, इसलिए इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकती हैं। यह पैरों के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे पैर फ्लैक्सिबल और टोन होते हैं। इसके अलावा, इससे आप कम समय में ज्यादा चर्बी जला सकती हैं। इससे शरीर के बैलेंस में भी सुधार होता है।
- सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- दोनों हाथों को सामने की ओर स्ट्रेच करें।
- फिर घुटनों को मोड़कर नीचे की ओर चेयर पर बैठने जैसी पोजिशन में आ जाएं।
- तब तक नीचे की ओर झुकें, जब तक थाइज जमीन के समांतर न हों।
- इसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:5 मिनट लेग बर्न एक्सरसाइज से खूबसूरत टांगे पाएं
सूमो स्क्वाट्स (Sumo Squats)
पैरों को सुडौल बनाने के लिए आपको स्क्वाट्स के बाद सूमो स्क्वाट्स करना है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।
- इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़ी हो जाएं।
- पैरों को कंधे की चौड़ाई में रखें।
- फिर हिप्स को बाहर की ओर स्ट्रेच करें।
- फिर स्कावट्स पोजिशन में बिल्कुल नीचे की ओर आ जाएं।
- शरीर को नीचे करते समय सांस लें।
- इस पोजिशन में 2 से 3 सेकंड तक रहें।
- फिर सांस छोड़ते हुए वापस ऊपर की ओर आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज के दौरान थाइज पर ज्यादा भार पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें:48 की उम्र में भी लेग्स दिखेंगे टोंड, मलाइका की तरह करें ये 3 योग
लंज टू स्क्वाट्स (Lunge to Squats)

बढ़ती उम्र के साथ पैरों में कमजोरी आने लगती हैं। स्क्वॉट्स से पैरों में मजबूती आती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे न केवल शरीर फिट रहता हैं, बल्कि शरीर का बैलेंस भी सही रहता हैं।
- इसके लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- बाएं पैर को आगे की तरफ रखें।
- दाएं पैर को घुटने से मोड़कर मैट पर रखें।
- इस पोजिशन में कुछ देर रहें।
- फिर पहली पोजिशन में वापस आ जाएं।
- दाएं पैर को आगे की तरफ रखें।
- बाएं पैर के घुटने को मोड़कर जमीन पर रखें।
- इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
- फिर नीचे की ओर आकर स्क्वाट्स करें।
आप भी इन 3 एक्सरसाइज की मदद से पैरों को सुडौल बना सकती हैं। अगर आपको भी फिटनेस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।