Reduce Belly Fat with Frog Walk

बेली फैट कम करने के लिए रोज करें इस तरह से वॉक

बेली फैट कम करने के लिए आप फ्रॉग वॉक को रूटीन में शमिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 16:25 IST

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि आप कुछ प्रभावी एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके बेली फैट को कम कर सकते हैं। फ्रॉग वॉक ऐसा ही एक एक्सरसाइज है जो बेली फैट को कम करने के साथ पूरे शरीर को टोन करने में मदद करता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहतगी जानकारी दे रही हैं।

फ्रॉग वॉक के फायदे

frog walk

  • फ्रॉग वॉक करने से पेट की मांसपेशियां टोन होती है। पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं उन पर दबाव पड़ता है और इस तरह से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
  • यह एक उच्च ऊर्जा वाला व्यायाम है जो शरीर को कैलोरी बर्न करने में मदद करता है ,जिससे फैट लॉस होता है।
  • यह वॉक आपके कोर को मजबूती प्रदान करता है जो बैली फैट कम करने के लिए काफी जरूरी है।
  • वहीं इस वॉक को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, संतुलन में सुधार होता है। पूरे शरीर की मांसपेशियां काम करती है।

यह भी पढ़ें-वर्कआउट के लिए नहीं मिलता है वक्त, किचन में ही करें ये 3 एक्सरसाइज

कैसे करें फ्रॉग वॉक

belly fat reduction

  • खुली जगह पर सीधे खड़े हों और पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाएं।
  • अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें और शरीर को नीचे की ओर झुकाएं यानी स्क्वाट की पोजिशन में लाएं।
  • दोनों हाथों को फर्श पर रखें, कंधे की चौड़ाई में फैला कर रखें
  • आपके हाथ और कंधे एक सीध में होने चाहिए।
  • अब अपने पैरों को बाहर की ओर फैलाएं और छोटे -छोटे कदम उठाते हुए फर्श पर आगे बढ़ें।
  • जैसे आप चल रहे हों अपने पैरो को धीरे-धीरे फैलाएं और वापस लाने की कोशिश करें।
  • ध्यान रहे कि आपके घुटने बाहर की ओर मुड़े हो और पैर फर्श पर सपाट हों
  • अपनी पीठ को सीधा रखें और सिर को ऊपर रखें।
  • शुरुआत में 1 मिनट के लिए फ्रॉग वॉक करें बाद में इसकी अवधि बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें-बिस्तर में लेटे-लेटे करें ये 2 एक्सरसाइज, पूरे शरीर की चर्बी होगी कम

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।