वर्कआउट के लिए नहीं मिलता है वक्त, किचन में ही करें ये 3 एक्सरसाइज

क्या आपको भी काम के चलते वर्कआउट करने का समय नहीं मिलता है? आप ये 3 आसान एक्सरसाइज किचन में काम करते वक्त कर सकती हैं।
Updated:- 2024-08-27, 16:04 IST
exercises at kitchen for health

सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इससे फिट रहने के साथ ही कई तरह की समस्याओं में आराम मिलता है। हालांकि बहुत ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें काम के चक्कर में वर्कआउट के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ ऐसे एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे आप किचन में काम करते वक्त आसानी से कर सकती हैं। इस बारे में Certified Yoga Instructor काम्या जानकारी दे रही हैं।

किचन में करें ये 3 आसान एक्सरसाइज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

ताड़ासन

किचन में काम करते वक्त आप ताड़ासन कर सकती हैं। दरअसल कई बार दूध या सब्जी को सामने खड़े होकर पकाना पड़ता है ऐसे में इस दौरान ताड़ासन करने से आपको फायदा भी मिलेगा और आपका काम भी हो जाए। इसके लिए लिए ताड़ासन मुद्रा में किचन स्पेस में 10 से 12 राउंड लगा सकती हैं। इससे पॉश्चर में सुधार होगा। मानसिक शांति मिलती है। एकाग्रता में सुधार होता है। पाचन तंत्र में सुधार होता है और साथ ही ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है।

स्क्वाट्स

squats

किचन में आप कुकिंग करते वक्त जेंटल स्क्वॉट भी कर सकती हैं। इसके लिए आप किचन के रेक को दोनों हाथों से पकड़ें और,अप डाउन शुरू करें। इससे बैक पेन में आराम मिलता है, पैरों को टोन करने में मदद मिलती है, लोअर बॉडी को भी मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें-कोर्टिसोल और थायराइड हार्मोन बैलेंस करने के लिए करें ये 2 प्राणायाम

स्टैंडिंग कैट एंड काऊ पोज

आप किचन में ही खड़े होकर कैट एंड काऊ पोट भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सीधे खड़े  हो जाएं, हाथों को पीठ की तरफ ले जाए। अब गर्दन को आगे और पीछे की ओर झुकाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 8 से 10 बार दोहराएं। इसे करने से पॉश्चर में सुधार होता है, गर्दन दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-लटकती बाजुओं ने किया है परेशान? रोजाना 10 मिनट करें ये योगासन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।