मलाइका अरोड़ा देश की सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। एक्ट्रेस, जब भी सामने आती हैं, तब लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। फिटनेस की बात आने पर मलाइका सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स में से एक हैं।
इतना ही नहीं, मलाइका अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फिटनेस के नए-नए टिप्स शेयर करती रहती हैं। मलाइका टिप्स के साथ एक्सरसाइज और योग के वीडियो भी पोस्ट करती हैं। वह आए दिन अलग-अलग योगासनों के वीडियो और उससे जुड़े फायदों के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।
हाल ही में उन्होंने चक्की चालनासन के फायदों के बारे में बताते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका ने चक्की चालनासन का अलग रूप दिखाते हुए इसके फायदों के बारे में बताया है। इस वीडियो में मलाइका अपने दोनों पैरों को फैलाकर और दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर ऊपर ले जा रही हैं और फिर उसे चक्की चलाने की मुद्रा में चारों ओर घुमा रही हैं।
वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''मैं जिस मुद्रा का अभ्यास कर रही हूं, वह एक पावरफुल योग आसन, चक्की चालनासन का रूपांतर है। यह पेट की मसल्स को टोन और मजबूत करता है, डाइजेशन में सुधार करता है और तनाव से राहत देता है।''
चक्की चालनासन क्या है?
View this post on Instagram
चक्की चालनासन, जिसे 'चर्निंग द मिल पोज' के नाम से भी जाना जाता है। यह संस्कृत के तीन शब्दों से बना है, जिसमें 'चक्की' का अर्थ 'चक्की में पीसना', 'चलाना' का अर्थ 'मंथन' और 'आसन' का अर्थ 'मुद्रा' है।
इसे जरूर पढ़ें:चक्की चलनासन घर पर ही करें और प्रेग्नेंसी का बढ़ा हुआ बैली फैट तेजी से घटाएं
चक्की चालनासन के फायदे
- चक्की चालनासन पेट की मसल्स को टोन और मजबूत करता है।
- यह आसन पाचन में सुधार करता है।
- तनाव दूर करता है।
- पेट के अंगों को मजबूती देता है।
- रिप्रोडक्टिव अंगों के कार्य में सुधार करता है।
- पीठ दर्द को कम करता है।
- पेट की चर्बी कम करने में भी बहुत असरदार है।
- पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से राहत देता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
- यह कूल्हों, घुटनों और टखनों में लचीलेपन में सुधार करता है।
- पीठ के निचले हिस्से के दर्द को दूर करता है।
- रीढ़ की अकड़न को कम करने में मदद करता है।
चक्की चालनासन की विधि
- इसे करने के लिए पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
- पैरों को हिप्स की चौड़ाई में अलग फैलाएं।
- उंगलियों को इंटरलॉक करें। बाजुओं को सीधा लाकर आगे की ओर सीधा करें।
- गहरी सांस लें और हाथों और बाजुओं को पैरों के ऊपर सर्कुलर मोशन में घुमाना शुरू करें, ऐसा करते हुए थोड़ा पीछे की ओर झुकें।
- सांस छोड़ें और एक ही साइड में लगभग 10-15 चक्कर लगाते हुए सर्कुलर मोशन करते रहें।
- फिर, दूसरी साइड से करें और 10-15 चक्कर के लिए सर्कुलर मोशन को दोहराएं।
- आखिर में सांस लेते हुए पहली पोजशीन में आ जाएं।
सावधानियां
- अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है तो इस आसन को करने से बचें।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए।
- अगर आसन करते हुए आपको कोई असुविधा या दर्द महसूस होता है, तो तुरंत रुकें।
- इस आसन का अभ्यास सुबह खाली पेट करें।
आप भी मलाइका की तरह इस योगासन को करके खुद को फिट रख सकते हैं। आपको भी फिटनेस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों