Yoga Benefits: चक्की चलनासन घर पर ही करें और प्रेग्नेंसी का बढ़ा हुआ बैली फैट तेजी से घटाएं

हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन साथ ही साथ अपने रुटीन में एक्सरसाइज और योग को शामिल करना भी बेहद जरूरी है। योग हमारे तन और मन को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा रेगुलर योग करने हमारे बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन योग शुरु करने वालों के मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि कौन से आसन से योग की शुरूआत की जाए। और ऐसा कौन सा योग है जिनसे वह घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। खासतौर पर महिलाएं तो प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े हुए बैली फैट को कम करने के लिए घर पर आसानी से होने वाले योगासन करना चाहती हैं, जिससे बहुत ज्यादा थकावट भी न हो और वह पूरी तरह से फिट भी हो जाए। अगर आप भी ऐसे ही योगासन की तलाश में हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा योग लेकर आए है जो आप घर में बैठे-बैठे आसानी से कर सकती हैं और सबसे अच्छी इससे आप अपने पेट के फैट को तेजी से कम कर सकती हैं। आइए जानें कौन सा है ये योगासन।
इसे जरूर पढ़ें: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
जी हां हम चक्की चलनासन के बारे में बात कर रहे है। इस आसन में आपको भारतीय गावों में पाए जाने वाली, हाथों से चलाने वाली गेहूं की चक्की को चलाने की नकल करनी है जैसे की आप आटा पीस रही हैं। यह एक बहुत अच्छा व मजेदार योग है। यह महिलाओं के लिए बेहद ही फायदेमंद योग है क्योंकि यह प्रेग्नेंसी के बाद पेट पर जमा फैट को तेजी से कम करता है। आइए इस योग को करने के तरीके, फायदे और सावधानी के बारे में जानें।
चक्कीचलनासन करने का तरीका
- इस आसन को करना बेहद ही आसान है, इसे करने के लिए आपको दोनों पैरों को पूरी तरह फैलाकर बैठना है।
- फिर हाथों को पकड़ते हुए बाजुओं को कंधो की सीध में अपने सामने की ओर रखें।
- लंबी गहरी सांस लेते हुए अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से को आगे लाएं और एक काल्पनिक गोला बनाते हुए दाई ओर हिलाना शुरू करें।
- फिर सांस भरते हुए आगे और दाई ओर जाएं और सांस छोड़ते हुए पीछे एवं बाई ओर। आगे से दाई ओर जाते हुए सांस भरें।
- निचले हिस्से में स्ट्रेस महसूस करें और पैरों को स्थिर रखें लेकिन आपकी बाजु पीठ के साथ घूमेगी।
- घूमते हुए लंबी गहरी सांस लेते रहें।
- इससे आपको बाजुओं, पेट, पेल्विक एरिया और पैरों में स्ट्रेच महसूस होगा।
- एक साइड से 5 -10 बार करने के बाद दूसरी साइड से ऐसे की करें।
चक्कीचलनासन के फायदे
- इस आसान को करने से आपको एनर्जी मिलती है।
- यह आपकी रीढ़ को कोमल और लचीला बनाए रखने में हेल्प करता है।
- अच्छी नींद लाने और वजन और पेट कम करने में भी फायदेमंद है।
- साइटिका रोकने में मददगार।
- पीठ, पेट और बाजुओं की मसल्स की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।
- चेस्ट और पेल्विक एरिया में स्ट्रेच आता है।
- महिलाओं की गर्भाशय की मसल्स की एक्सरसाइज से पीरियड्स के आराम मिलता है।
- रेगुलर करने से पेट का फैट कम होता है।
- तनाव को कम करने में मदद करता है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है।
- इस योग को करने से मन संतुलित होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान जमा फैट को कम करने में बेहद कारगर।
सावधानियां
- प्रेग्नेंसी
- लो ब्लड प्रेशर
- पीठ के निचले हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द
- सिरदर्द, माइग्रेन
- अगर हर्निया की सर्जरी हुई हो
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं के लिए वरदान है ये एक्सरसाइज, मोटापा होगा छूमंतर
- इस योग को खाली पेट करना चाहिए।
- इतने सारे फायदे जानने के बाद शायद आप भी इस योग को रोजाना करना चाहेंगी।
- इस योग को करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Courtesy: picswe.net
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।