ज्यादातर महिलाएं पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान रहती हैं और इसे कम करने के उपायों की तलाश में रहती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 4 ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से महिलाएं पेट की बढ़ती चर्बी को आसानी से कम कर सकती हैं। इस आर्टिकल में बताए एक्सपर्ट टिप्स की मदद से आप अपना बैली फैट 2 से 4 इंच तक कम कर सकती हैं।
जी हां महिलाएं पेट पर जमा जिद्दी चर्बी से बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं और बहुत उपाय अपनाने के बावजूद इसे कम नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाओं को निराश होने की बजाय इस आर्टिकल में बताए टिप्स को अपनाना चाहिए। इन टिप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं और यह बहुत ही असरदार हैं। इसे लगातार करने से आप अपने पेट की चर्बी को एक महीने में कम कर सकती हैं।
View this post on Instagram
वजन कम करने के लिए आपको प्लैंक स्क्वाट्स रोजाना करना होगा। इसमें प्लैंक पोजीशन में आकर पैरों को आगे पीछे करें। असल में इसमें पहले प्लैंक करते हैं फिर काग आसन करते हैं। इसका पूरा असर आपके कोर पर आता है। अगर आप पहले हफ्ते में इसे 25 बार कर रही हैं तो अगले हफ्तों में इसे बढा़ती जाएं। यानि दूसरे हफ्ते में 30 और तीसरे हफ्ते में 40 बार इस एक्सरसाइज को करें। अगर आप रोजाना ऐसा 1 महीने तक करेंगी तो आप अपने पेट की चर्बी को 100 प्रतिशत कम होता हुआ देख पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें:1 महीने में कम हो जाएगा 4 किलो तक वजन, रोजाना करें ये 1 एक्सरसाइज
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
सावधानी
रात में अपनी डाइट में पनीर या दाल सलाद को शामिल करना होगा। यह आपके पेट की चर्बी को कम करने के लिए जादू की तरह काम करता है। अगर आपको तेजी से पेट की चर्बी को कम करना है तो कुछ तो कोशिश करनी होगी। कार्ब्स के लिए बुरे तो रोटी-चावल भी नहीं हैं लेकिन कोशिश करें कि रात में पनीर या दाल सलाद ही खाएं। लेकिन अगर आप रोटी और चावल खा रही हैं तो कम मात्रा में खाएं। अगर आपका वजन 70 से 75 किलो है तो 30 से 50 ग्राम तक पनीर सलाद खाएं। इसमें आप खीरा, प्याज और टमाटर डाल सकती हैं। आपको ऐसा सलाद खाना चाहिए जो आप आसानी से पचा सकती हैं। आप चाहे तो इसे हल्का स्टीम करके उसमें घी भी मिलाकर खा सकती हैं।
दाल में आप मूंग दाल और उसके साथ सलाद ले सकती हैं। इसमें भी आप हल्का सा घी गर्म करके ले सकती हैं। इससे आपको पोषक तत्वों के साथ-साथ कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
आजकल कम से कम 90 प्रतिशत लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए कब्ज से बचना बेहद जरूरी होता है। हमारा गर्दन से लेकर पेट तक का हिस्सा बॉडी का ईंजन है तो जब डाइजेस्टिव सिस्टम ही खराब है तो हमारी बॉडी ठीक तरह से काम नहीं करेगी। हमें अपनी बॉडी के सिस्टम को ठीक तरह से चलाना है। इसे चलाने के लिए उसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है।
अगर आपको किसी कारण से लग रहा है कि रात के समय आपको कब्ज की समस्या हो रही है तो कोई भी घर में बना चूर्ण खाएं। आप दो तीन चीजों को मिलाकर चूर्ण बनाकर ले सकती हैं। आप चाहे तो कब्ज को दूर भगाने के लिए त्रिफला चूर्ण ले सकती हैं। अगर आप पेट की चर्बी को दूर करना चाहती हैं तो सुबह के समय आपको पेट साफ होना बेहद जरूरी है। कब्ज की समस्या के साथ आप कभी भी अपना बैली फैट कम नहीं कर सकती हैं।
अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं तो आपको कार्डियो जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम सांसों को लेते या छोड़ते हैं तो हमारा फैट लॉस अच्छे से होता है। टीना चौधरी जी का कहना है कि ''जब हम सांसों को लेते या छोड़ते हैं तो हमारा फैट भी जाता है। यह प्रक्रिया एकदम सही है जब सांसे बढ़ती हैं तो वेट लॉस होता है।'' कार्डियो के लिए आप जंपिंग जैक एक्सरसाइज को कर सकती हैं। जी हां जंपिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है, इससे आप तेजी से बैली फैट को कम कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:इन 3 आसान एक्सरसाइज से करें कैलोरी बर्न, पेट की चर्बी भी होती है कम
View this post on Instagram
इन टिप्स को अपनाने से वेट चाहे कम हो या न हो लेकिन इंच लॉस जरूर होगा। अगर आप भी अपनी बढ़ती चर्बी को कम करना चाहती हैं तो इन 4 टिप्स को जरूर आजमाएं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।