डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर और गट रहेगा हेल्दी, फॉलो करें यह डाइट प्लान

अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आपकी गट में हेल्दी बैक्टीरिया की कमी है और गट हेल्थ सही नहीं है। एक्सपर्ट का बताया डाइट प्लान आपके काम आ सकता है।  
image

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में खान-पान का अहम रोल है। अगर आपकी डाइट हेल्दी है, तो डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें आपको कम परेशान करेंगी। वहीं, जिन लोगों का खान-पान सही नहीं है, उन्हें गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं। असल में खान-पान का आपके डाइजेशन पर सीधा असर होता है। अगर आप सही डाइट नहीं लेती हैं, हैवी फूड लेती हैं या ईटिंग हैबिट्स सही नहीं हैं, तो काफी हद तक संभव है कि आपको अक्सर सीने में जलन, अपच और पाचन से जुड़ी अन्य दिक्कतें परेशान करेंगी। इसलिए जब भी पाचन खराब होता है, तो डॉक्टर सबसे पहले खान-पान में हेल्दी चीजों को शामिल करने और अनहेल्दी चीजों से दूर रहने की सलाह देते हैं। गट हेल्थ सही होने पर डाइजेशन सही रहता है, शरीर में ताकत बनी रहती है और स्किन पर ग्लो रहता है। डाइट में फाइबर रिच फूड्स और प्रोबायोटिक्स को शामिल करने से डाइजेशन में सुधार होता है। यहां हम आपको हेल्दी डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो पाचन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने और गट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और गट को हेल्दी रखने में मददर करेगा यह डाइट प्लान

oats soup for weight loss

  • भीगे हुए ओट्स और चिया सीड्स को फ्लैक्स सीड्स, दालचीनी और बेरीज के साथ लें। ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। चिया सीड्स और बेरीज भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। यह हेल्दी नाश्ता, गट हेल्थ को सुधारने, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
  • मिड-मॉर्निंग में अखरोट और शहद के साथ ग्रीक योगर्ट लें। ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं। इससे पेट आसानी से साफ होता है और गट में हेल्दी बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहता है।
  • लंच में क्विनोआ और चने की सलाद लें। इसकी खीरे, टमाटर और ऑलिव ऑयल से ड्रेसिंग करें। यह गट के माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाता है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। चना, प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है।

यह भी पढ़ें-खाना खाते ही आती हैं खट्टी डकारे और महसूस होती है सीने में जलन? एसिडिटी दूर करने के लिए करें ये 7 काम

badam ke fayde

  • शाम के नाश्ते में आपको मुट्ठी भर बादाम और पिपरमिंट टी लें। पिपरमिंट टी, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे पेट की ऐंठन, गैस और सूजन में राहत मिलती है। यह पेट साफ करने में भी मदद करती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।
  • रात को पालक और ब्राउन राइस के साथ, दाल का सूप पिएं। इससे पेट में गैस नहीं बनती और पाचन तंत्र भी अच्‍छा रहता है। यह हेल्दी डिनर है, जो पेट के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- आंतो में जमी गंदगी निकलेगी बाहर और डाइजेशन होगा दुरुस्त, करें ये 10 काम

गट हेल्थ को सुधारने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में यह डाइट प्लान मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP