शिल्पा की तरह रोजाना करें ये 3 आसन, 2024 में रहेंगी फिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 48 की उम्र में भी इतनी यंग और फिट दिखाई देती हैं। दो बच्चों की मां को देखकर कोई भी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसका पूरा श्रेय उनके योग और फिटनेस रूटीन को जाता है। फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट हेल्दी जीवन और इसमें योग की भूमिका की पोस्ट से भरा हुआ है।
हाल ही में शिल्पा ने योगासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 3 ऐसे योगासन कर रही हैं, जो बढ़ती उम्र में आपको हेल्दी और फिट रख सकते हैं। इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में दर्द की शिकायत दूर होती है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सेतु बंधासन जैसा आसन विशुद्धि चक्र को मजबूत करता है, जो किसी को अपनी राय और विचार व्यक्त करने और कम्युनिकेशन में मदद करता है।''
''अर्ध हलासन और नवासन, दोनों आसन मणिपुर चक्र (योग शास्त्र में मणिपुर को नाभि चक्र कहा जाता है।) को मजबूत करते हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और आत्मविश्वास को बढ़ाता है और चिंता को कम करता है। इसके अलावा, यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।'' अगर आप भी खुद को 2024 में फिट रखना चाहती हैं, तो इन्हें रोजाना जरूर करें।
सेतुबंधासन की विधि
View this post on Instagram
- इसे करने के लिए जमीन पर लेट जाएं।
- इसके बाद घुटनों को मोड़कर तलवों को जमीन पर रखें।
- अब अपनी एड़ियों को पकड़ें और सांसों को अंदर की ओर लें।
- इस मुद्रा में कम से कम 30 सेकंड तक रहें।
- फिर सांस छोड़ें और नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह ये 2 योगासन करें और 47 की उम्र में जवां दिखें
सेतुबंधासन के फायदे
- यह फेफड़ों, थायरॉयड ग्लैंड और आंतों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है।
- इसे करने से गर्दन, चेस्ट, स्पाइन और हिप्स में स्ट्रेच आता है।
- नर्वस सिस्टम और ब्रेन को हेल्दी रखता है।
- डाइजेशन को ठीक रखता है।
- स्लिप डिस्क, साइटिका और पीठ दर्द को कम करता है।
अर्ध हलासन की विधि
- पीठ के बल लेट जाएं।
- दोनों हाथों को जांघों के पास रखें।
- फिर अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
- पैरों को शुरुआत में 60 और फिर 90 डिग्री तक उठाएं।
- ऐसा करते हुए सिर, गर्दन और कमर जमीन पर ही टिकाकर रखें।
- ऐसा कम से कम 5 बार करें।
अर्ध हलासन के फायदे
- यह कब्ज की समस्या दूर करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर पेल्विक एरिया को हेल्दी रखता है।
- पीठ के निचले हिस्से को मजबूत करता है।
- स्पाइन, कमर और थाइज की मसल्स में स्ट्रेच लाता है।
- इम्यूनिटी को मजबूतकरता है।
- वेट लॉस में मदद करता है।
नौकासन की विधि
- इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर शरीर के ऊपरी हिस्से, पैरों और हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
- हिप्स को जमीन पर ही टिका रहने दें।
- कुछ सेकंड के लिए मुद्रा को होल्ड करें।
- फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
नौकासन के फायदे
- पेट और पीठ की मसल्स को मजबूती देता है।
- पैनक्रियाज, किडनी और लिवर को हेल्दी रखता है।
- डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है।
- तनाव कम होता है।
- रीढ़ की हड्डी में मजबूती आती है।
- पैरों की मसल्स टोन होती है।
- बेली फैट कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें:फिट रहने के लिए ये योगासन करती हैं शिल्पा शेट्टी, आप भी करें अपने रूटीन में शामिल
आप भी इन 3 योगासन को करके खुद को फिट रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik & Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।