आंत को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये उपाय


Smriti Kiran
28-12-2023, 15:54 IST
www.herzindagi.com

    शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आंतों की साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके अस्वस्थ होने पर पेट का पूरा फंक्शन बिगड़ जाता है, जो सेहत के लिए घातक है। आइए जानें आंतों को स्वस्थ रखने के कुछ आसान उपाय-

गुड फैट्स लें

    गुड फैट्स, जैसे ओमेगा-3 और मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर चीजें, जैसे- अखरोट, बादाम, एवोकाडो आदि का सेवन करें। ये फूड्स आंतों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।

हरी सब्जियां खाएं

    आंतों को स्वस्थ रखने के लिए ताजी हरी सब्जियों का सेवन करें। आप हरी सब्जियों का जूस भी ले सकते हैं। इससे आंतें डिटॉक्स होती हैं और अपना फंक्शन सही से करती हैं।

ताजे फल खाएं

    फाइबर, विटामिन्स आदि से भरपूर फलों का सेवन करें। ख्याल रखें, रोजाना एक फल जरूर खाएं। रोजाना एक सेब खाने की आदत आपकी इस कमी को दूर कर सकता है और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

प्रोबायोटिक्स फूड्स खाएं

    दही व दही से बनी चीजों का सेवन जरूर करें। इसे प्रोबायोटिक फूड्स कहा जाता है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते है। ये बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखने में मददगार हैं।

एक्सरसाइज करें

    रोजाना कम से कम 30 मिनट तक फिजिकल वर्कआउट जरूर करें। इससे आंतों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। पाचन सही से काम करता है।

भरपूर नींद लें

    आंतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी है। इससे खाना सही से पचता है और तनाव का स्तर भी कम होता है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

बॉडी डिटॉक्स करें

    बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन उपवास रख सकते हैं या फिर हरी सब्जियां व फलों का जूस अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इससे आंतें भी अंदर से साफ रहती हैं और अपना काम सही तरीके से कर पाती हैं।

    आप भी आंतों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। सेहत से जुड़ी ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com