जब भी बात बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेज की होती है, शिल्पा शेट्टी का नाम जरूर आता है। शिल्पा फिटनेस फ्रीक हैं और अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस से जुड़ी कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अगर आप फिटनेस मोटिवेशन लेना चाहते हैं तो शिल्पा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ऐसी बहुत सारी वीडियोज मिल जाएंगी। शिल्पा फिट रहने के लिए योग भी करती हैं। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, शिल्पा हमेशा इस बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आई हैं। शिल्पा फिट रहने के लिए किस रूटीन को फॉलो करती हैं, इस बारे में भी अक्सर वो फैंस को जानकारी देती हैं। हाल ही में उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक योगासन कर रही हैं। ये गत्यात्मक एकपाद उष्ट्रासन है। आइए जानते हैं इस योगासन के बारे में।
ये होते हैं फायदे
शिल्पा ने अपनी पोस्ट में गत्यात्मक एकपाद उष्ट्रासन के फायदे भी बताए हैं। शिल्पा के अनुसार, ये आसन ऑब्लिक मसल्स को टोन करने के लिए ये बहुत अच्छा है। ऑब्लिक मसल्स, हमारी पसलियों से पेल्विक बोन को जोड़ती है और ये पेट की सबसे बड़ी मांसपेशी होती है। ये बैक की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती है। सुबह के वक्त हमारा शरीर सुस्त सा होता है और मांसपेशियां भी कई बार अकड़ी हुई होती हैं। ऐसे में ये आसन शरीर को एक अच्छा स्ट्रेच देता है।
क्या है वीडियो में?
शिल्पा योग करने में एक्सपर्ट हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा बहुत आसानी से इस आसन को कर रही हैं। शिल्पा अपनी प्रैक्टिस की वजह से ऐसा कर पा रही हैं। हो सकता है आपको शुरु में इसे करने में थोड़ी दिक्कत हो लेकिन वक्त के साथ आप सीख जाएंगे।
यह भी पढ़ें- HZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा
ये रहा शिल्पा शेट्टी का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- योग भी संवार सकता है आपका रिश्ता, जानिए कैसे
उष्ट्रासन को कैसे करें ?
- योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं।
- अपनो दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
- फिर हाथों को आगे की तरफ योगा मैट पर रखें।
- अपने टोज ऊपर कर लीजिए।
- आपके घुटनों और टोज के बीच लगभग एक इंच का गैप रखें।
- धीरे से ऊपर की तरफ उठें।
- स्पाइन को सीधा रखें।
- धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं
- अपनी हील्स को पकड़ने की कोशिश करें।
- पेट को ज्यादा से ज्यादा बाहर की तरफ करें।
- गर्दन की पीछे की ओर ले जाएं।
- कोशिश करें कि कम से कम 30 सेकेंड तक आप इस पोजिशन को होल्ड करें
- धीरे-धीरे वापिस अपनी पोजिशन में आए।
- घुटनों को खोलते हुए शशांकासन की स्थिति में आ जाएं।
डिस्क्लेमर- कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को ये आसन ना करने की सलाह दी जाती है। इसे या किसी भी सेलिब्रिटी के फिटनेस रूटीन को ट्राई करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Recommended Video
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल के जरिए आपकी समस्या का हल बताने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik