बढ़ते प्रदूषण के बीच सांस लेने में हो रही है मुश्किल? इन 3 आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा की क्वालिटी (AQI) बेहद खराब से गंभीर की श्रेणी में है। हवा की खराब क्वालिटी के कारण, लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। खांसी-कफ और गले में खराश की दिक्कत इन दिनों हर दूसरे व्यक्ति को परेशान कर रही है। बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी के कारण गला सूखने लगता है, सूखी खांसी आती है और कई बार सांस आने में भी दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आयुर्वेदिक टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है। वह एमिल हेल्थ केयर की फाउंडर हैं।
बढ़ते प्रदूषण के बीच सांस लेने में हो रही है मुश्किल, तो अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय
- नस्य कर्म एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है। यह सांस लेने में होने वाली मुश्किल को दूर कर सकती है। सुबह नहाने के बाद दोनों नथुनों में गाय के घी की 2 बूंदे डालें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लें ताकि घी नाक के रास्ते अंदर चला जाए। यह नाक के अंदर एक नेचुरल शील्ड की तरह काम करता है।
- इससे इरिटेशन कम होती है और टॉक्सिन्स और धूल नाक के जरिए, हमारे सिस्टम में नहीं पहुंचते हैं। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
View this post on Instagram
- यह बार-बार छींक आने और नाक बंद होने जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है।
- दिन में दो बार तुलसी, अदरक और शहद की चाय पिएं। तुलसी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर को डिटॉक्स करती है। अदरक इंफ्लेमेशन को कम करती है। शहद गले को आराम देता है।

- अदरक और तुलसी की चाय सीने में जमे बलगम को भी आसानी से बाहर निकालती है और इससे खांसी भी दूर होती है।
- ये लंग्स को साफ करती है और शरीर में पॉल्युशन से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्शन्स से बचाव होता है।
- धूपन भी आयुर्वेद में बहुत कारगर माना जाता है। घर के अंदर गाय के गोबर, कपूर या गुग्गुल का धुआं करें। इससे घर के अंदर की हवा शुद्ध होती है और इंफेक्शन्स से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली AQI 400 पार! प्रदूषण से गला जल रहा है? ये 5 रुपये का देसी नुस्खा देगा झटपट राहत, खांसी होगी कम
बढ़ते प्रदूषण के बीच अगर आपको सांस लेने में मुश्किल हो रही है, तो इन आयुर्वेदिक टिप्स को आजमाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।